scriptतेज धूप और गर्मी बढ़ी, सड़क पर नजर आ रहा लॉकडाउन | Strong sunshine and warmth increased | Patrika News

तेज धूप और गर्मी बढ़ी, सड़क पर नजर आ रहा लॉकडाउन

locationझाबुआPublished: Mar 07, 2021 09:18:46 am

Submitted by:

vishal yadav

होलिका दहन तक तापमान के 40 पार होने के आसार, दोपहर में सड़कों पर दिखने लगा धूप-गर्मी का लॉकडाउन, ठंडाई के बाजार में खासी गर्मी, देशी फ्रिज की मांग बढ़ी

Strong sunshine and warmth increased

Strong sunshine and warmth increased

बड़वानी. क्षेत्र में अब तापमान अपनी तासिर पर लौट चुका है। मौसम विभाग की माने जलवायु परिवर्तन के चलते इस बार मार्च में ही मई जैसी गर्मी बरस सकती है। इससे संभावना है कि होलिका दहन तक क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है। फिलहाल दिन का तापमान 37 और रात्रि का 17 डिग्री तक पहुंचा है।
अचानक तेज धूप और गर्मी बढऩे से दोपहर के समय शहर की सड़कों व बाजारों में धूप-गर्मी का लॉक डाउन नजर आने लगी है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर आवाजाही करने लगे है। स्वचलित मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 17 डिग्री रहा। वहीं पश्चिमी हवाओं का असर होने से आगामी दिनों में तापमान बढऩे की संभावना है। तापमान से जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी विपरित असर की संभावना है। अधिक गर्मी-धूप बरसने से गेहूं-चना जैसे फसलें समय से पूर्व पककर पीली हो सकती है। इससे उनकी क्वालिटी बिगड़ सकती है। वहीं गर्मी बढऩे से अंचल में पेयजल संकट का खतरा मंडराने लगा है। लोग कोरोना के साथ गर्मी से बचाव के लिए पूरा मुंह-सिर ढांककर घर से निकलने लगे है।
गत वर्ष कोरोना काल में खत्म हो गया सीजन
तापमान बढऩे के साथ ही ठंडाई के व्यवसाय में गर्माहट बढऩे लगी है। कारंजा चौपाटी पर गन्ने की चरखी चलाने वाले दिलीप राठौड़ ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते मार्च में सीजन शुरु होने के साथ ही लॉक डाउन लग गया था। इससे पिछली बार का पूरे सीजन में आमदनी शून्य रही। जैसे-तैसे इस बार कामकाज शुरु किया है। वहीं इसी तरह कुल्फी फैक्ट्री, बर्फ फैक्ट्री, आईस्क्रीम निर्माता सहित कोल्ड्रिंग्स सहित ठंडाई और पेय पदार्थांे के व्यापार से जुड़े लोग सीजन की शुरुआत से अपने कामकाज में व्यस्त नजर आने लगे है।
पसंद आ रहे निमाड़ी-गुजराती मटके
शहर के कारंजा चौपाटी पर इन दिनों मटका बाजार खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर सहित आसपास के ग्रामों से लोग विशेष आकार-प्रकार और डिजाईनों के मटकें खरीदने पहुंच रहे है। यहां देशी निमाड़ी सहित गुजराती मटके लोगों को खूब पसंद आ रहे है। साथ ही मिट्टी के अन्य पात्र भी लोग खरीद रहे है। पिछली बार कोरोना काल में घर बैठे सीजन निकालने वाले मटका निर्माताओं को भी इस बार अच्छी आमदनी की उम्मीद है।
नपा ने अब तक शुरु नहीं किए प्याऊ
शहर में तेज व भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। ऐसे में दिन के समय लोग प्यास बुझाने बोतल-पाऊच का सहारा लेने लगे है। वहीं शहर में अब तक नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ शुरु नहीं किए है।
चार दिन में ऐसे बढ़ा तापमान
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
06 मार्च- 37.4- 17.0
05 मार्च- 37.2- 17.4
04 मार्च- 36.7- 16.8
03 मार्च- 35.6- 14.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो