script

ग्रामीण अंचल से भी सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए

locationझाबुआPublished: Apr 04, 2020 09:00:49 pm

Submitted by:

kashiram jatav

सेवाश्रम के अध्यक्ष विश्वास सोनी एवं आचार्य दयासागर मौजूद थे

ग्रामीण अंचल से भी सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए

ग्रामीण अंचल से भी सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए

थांदला. सांसद गुमान सिंह डामोर ने थांदला विधानसभा का दौरा कर क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन के साथ ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की जानकारी लेने के उद्देश्य से कई स्थानों पर बैठक ली। उन्होंने आवश्यक सामग्री का वितरण किया। सांसद ने महर्षि दयानंद सेवा आश्रम पहुंचकर आश्रम परिवार की ओर से 200 ग्रामीणों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सेवाश्रम के अध्यक्ष विश्वास सोनी एवं आचार्य दयासागर मौजूद थे।
तत्पश्चात ग्राम मोरझरी भाजपा मंडल के तत्वावधान में 300 भोजन सामग्री के पैकेट ग्रामीणों को वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मनु डामोर, राजेश वसुनिया, नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, अरविंद रूनवाल, महेश नागर, शांतिलाल सोलंकी, अमित शाह सहित नगर आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया। कई बार हाथों को सेनेटाइज किया गया। प्रधानमंत्री सहायता कोष में 51 हजार की राशि देने वाली प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का सांसद ने अभिवादन किया। सांसद ने थांदला नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में सांसद ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण तक हर जरूरत की सामग्री पहुंचाना प्रशासन का कर्तव्य है। ग्रामीणों को नमक के एक दाने की भी कमी नहीं होने देना आपका और हमारा कर्तव्य है। राजस्थान के कुशलगढ़ में कोरोना वायरस मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट पाई गई है। इससे प्रशासन को और अधिक सतर्क होना पड़ेगा। इसलिए राजस्थान की सीमा आने वाले प्रमुख मार्गों के अलावा अन्य ग्रामीण अंचल से भी सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए। किसी भी तरह से थांदला नगर एवं झाबुआ में कोरोना वायरस को प्रवेश न दिया जाए। डॉ. मनीष दुबे एवं डॉ. कमलेश परस्ते द्वारा बताए जाने पर खराब पड़ी एंबुलेंस को दुरुस्त कराने के लिए सांसद ने 2 लाख की राशि देने की बात कही। बैठक में एसडीएम जेएस बघेल, एसडीओपी एमएस गवली एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो