scriptश्रद्धालुओं की ओर से भेंट चांदी से तैयार होंगे झाबुआ के राजा के चरण | The offerings of the devotees will be made of silver with the feet of | Patrika News

श्रद्धालुओं की ओर से भेंट चांदी से तैयार होंगे झाबुआ के राजा के चरण

locationझाबुआPublished: Aug 11, 2019 09:50:19 pm

गणेशोत्सव की तैयारी के लिए बैठक

jj

श्रद्धालुओं की ओर से भेंट चांदी से तैयार होंगे झाबुआ के राजा के चरण

झाबुआ. मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर कस्तूरबा मार्ग में विराजित झाबुआ के राजा की प्रतिमा के चरण इस बार भक्तों द्वारा भेंट की गई चांदी से तैयार किए जाएंगे। इसके लिए करीब 3 से 4 किलोग्राम चांदी लगेगी।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति ने अपनी ओर से 500 ग्राम चांदी की शिला भेंट की है। अन्य भक्त भी अपनी ओर से चांदी के सिक्के व अन्य वस्तुएं दे रहे हैं। प्रतिमा विसर्जन के पश्चात कोई भी गणेश भक्त उच्चतम बोली लगाकर इन चांदी के चरण को अपने पूजा घर में स्थापित कर सकेगा। अगले साल पुन: ये चरण गाजे-बाजे के साथ लाकर प्रतिमा में लगाए जाएंगेे। इस बार गणेशोत्सव की शुरुआत 2 सितंबर से हो रही है। जिले की सबसे बड़ी झाबुआ के राजा की प्रतिमा शहर के कस्तूरबा मार्ग में विराजित की जाती है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जेकेआर ग्रुप की ओर से शनिवार रात बस स्टैंड के पीछे स्थित गार्डन में बैठक रखी गई। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष मन्नूबेन डोडियार थी। अध्यक्षता सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने की। विशेष अतिथि राजबाड़ा मित्र मंडल के अध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, श्री राम शरणम समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र पटेल, प्रदीप सोनी, समाजसेवी यशवंत भंडारी व संदीप जैन शामिल हुए।
बैठक में ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य गोपाल नीमा ने महोत्सव का ब्योरा देते हुए बतायाकि झाबुआ के राजा अब जन-जन की आस्था का केंद्र बन चुके हैं। दूर-दराज से लोग यहां अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। इस बार भगवान की प्रतिमा के चरण भक्तों द्वारा भेंट की जाने वाली चांदी से तैयार किए जा रहे हैं। कोई भी भक्त इसके लिए अपनी ओर से चांदी भेंट कर सकता है। जेकेआर ग्रुप ने यह भी तय किया है कि प्रतिमा विसर्जन के पश्चात भगवान के चांदी के चरण उच्चतम बोली लगाकर भक्त अपने घर ले जा सकेगा। अगले साल ग्रुप के सदस्य गाजे-बाजे के साथ उसके यहां से चरण को लेकर आएंगे और पुन:प्रतिमा में स्थापित करेंगे। इस तरह ये सिलसिला साल दर साल चलता जाएगा। बैठक के दौरान संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप सोनी, गजेंद्रसिंह चंद्रावत, राकेश झरबड़े, तरुण बैरागी, पल्लूसिंह चौहान, लक्ष्मीकांत सोनी, नीता भावसार, रंजना चंद्रावत व सीमा चौहान के द्वारा जेकेआर ग्रुप के सदस्यों को भगवान की प्रतिमा के चरण तैयार करने के लिए चांदी की शिला भेंट की। इसके अलावा कमलेश सोनी द्वारा 50 ग्राम चांदी, समाजसेवी यशवंत भंडारी द्वारा 10 ग्राम चांदी और पिटोल के संजय अरोड़ा द्वारा 6 0 ग्राम चांदी देने की घोषणा की गई। बैठक में तीन गणेश भक्तों का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। इनके द्वारा प्रतिवर्ष महोत्सव के लिए विशेष योगदान दिया जाता है।
अतुल्य झाबुआ की थीम पर होगा आयोजन : इस बार झाबुआ के राजा गणेश महोत्सव की थीम अतुल्य भारत की तर्ज पर अतुल्य झाबुआ रखी गई है। इसके जरिए झाबुआ जिले की संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक सौंदर्य व अन्य चीजों से भक्तों को अवगत कराया जाएगा।
इनका सम्मान किया-
1. अक्षय कटारिया: युवा कारोबारी अक्षय कटारिया जेकेआर ग्रुप की नींव है। उनके ही प्रयासों और विश्वास का परिणाम हैकि हर साल भगवान की भव्य प्रतिमा की स्थापना हो पा रही है। साथ ही साल दर साल उत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है।
2. संजय अरोरा: हर साल जब भी जेकेआर ग्रुप के सदस्य प्रतिमा लेने गुजरात जाते हैं तो आने व जाने के समय उनके चाय-नाश्ते और भोजन का प्रबंध पिटोल में संजय अरोरा के द्वारा किया जाता है।
3. प्रवीण श्रीवास: भोज मार्ग में हेयर सैलून का संचालन करने वाले प्रवीण परम गणेश भक्त है। उन्होंने नियम बना रखा है कि उनके सैलून में आने वाला जो भी पहला ग्राहक होगा उसके द्वारा दिए जाने वाली राशि वे झाबुआ के राजा के नाम से अलग निकालकर रख देते हैं। अपने सम्मान के दौरान भी वे राशि से भरा एक गुल्लक लेकर पहुंचे।
आरती के लिए एडवांस बुकिंग

प्रतिदिन होने वाली झाबुआ के राजा की महाआरती भक्तों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होती है। इस दौरान सैकड़ों भक्त यहां एकत्रित होते हैं। आरती के लिए अभी से आठ दिनों के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें सांसद गुमानसिंह डामोर की ओर से मनोज अरोरा ने आरती का लाभ लेने की घोषणा की। इसके अलावा नगरपालिका परिषद, राजबाड़ा मित्र मंडल, सकल व्यापारी संघ, भावेश-हितेष सोलंकी, प्रदीप सोनी व संदीप जैन-कमलेश सोनी भी आरती का लाभ लेंगे।प्रतिदिन आरती में एक विशेष अतिथि भी शामिल होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो