scriptविजयी विश्व तिरंगा प्यारा… के साथ लोगों ने फहराया तिरंगा | tiranga yatra | Patrika News

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा… के साथ लोगों ने फहराया तिरंगा

locationझाबुआPublished: Aug 14, 2022 12:50:14 am

Submitted by:

binod singh

-बच्चों में दिखा भारी उत्साह

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा... के साथ लोगों ने फहराया तिरंगा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा… के साथ लोगों ने फहराया तिरंगा

झाबुआ. हर घर तिरंगा अभियान में शनिवार को शुरुआत हो गई है। इस अभियान को लेकर लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते लोगो ने अपने घरों में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा व रा्ष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। आजादी के अमृत महोत्सव में 17 अगस्त का अभियान यह लोग घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगे। इसे लेकर लोगों में जमकर उत्साह है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ में भारत सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान का मकसद लोगों को राष्ट्र भावना पैदा करना है। इसके लिए यह अभियान से लोगों को जोडऩे घर- घर तिरंगा अभियान चला जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए पिछले एक सप्ताह से जागरुकता रैली निकाली जा रही है। वहीं लोगों को तिरंगा आसानी से मिल सकें। इसके लिए शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्टॉल लगाए गए हैं। इसके बाद सोमवार में घर में लोगों नें तिरंगा फहराया है। इस अभियान के शहर की गोपाल कालोनी में लोगों ने अपने घरों के ऊपर तिरंगा लगाकर सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान लोगों ने कहा कि यह अभियान दिलों को जोडऩे वाला है। अपने तिरंगे को घर में लगाने को लेकर एक अलग ही खुशी है।
कलेक्टर व एसपी ने घरों में लगााया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम दिन कलेक्टर निवास पर तिरंगा लगाया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के पिता ने ध्वज क्रय कर लगाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अरङ्क्षवद तिवारी के निवास पर जाकर तिरंगा दिया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक एवं उनके पुत्र के द्वारा क्रय कर तिरंगा लगाया। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल.कुर्वे द्वारा भी तिरंगा क्रय कर अपने निवास पर लगाया गया। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाए की बात कही। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि हर घर में सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं, तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। देश भक्ति से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग सक्रिय भागीदारी निभाए। तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो