scriptरक्षाबंधन पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटते रहे, लोग बनाते रहे VIDEO | tribal woman beating accused arrested after video viral | Patrika News

रक्षाबंधन पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटते रहे, लोग बनाते रहे VIDEO

locationझाबुआPublished: Aug 12, 2022 06:56:17 pm

Submitted by:

Manish Gite

पुलिस ने मारपीट का मामला किया दर्ज, तीन आरोपी पकड़ाए, प्रेमी ने दिनदहाड़े पति-पत्नी को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े

jhabua1.png

पेटलावट/झाबुआ। एक आदिवासी बहुत गांव में अजीब घटना हुई एक व्यक्ति ने दिन दहाड़े आदिवासी महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। नहीं जाने पर वो उसके कपड़े फाड़ने लगा और पीटने लगा। यह नजारा देख रहे लोग बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग वीडियो बनाने वाले लोगों की निंदा कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आदिवासियों पर अत्याचार के आरोप लगाए हैं।

मामला झाबुआ जिले के पेटलावाद के रायपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। बताया जाता है कि रूपारेल गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक आदिवासी महिला और उसके पति की गुरुवार को सरेआम बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1557746899121164288?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी बताया जाता है कि महिला ने कुछ माह पहले अपने पहले पति को छोड़ दिया था औरवह मुकेश कटारा नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी, लेकिन वह अपने पहले पति के पास लौट गई थी, जिसके बाद मुकेश कुछ अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचा और आदिवासी महिला समेत उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। इस लड़ाई के दौरान महिला के कपड़े फट गए थे और वह निर्वस्त्र हो गई थी।
सूचना मिलने पर डायल 100 ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज तीन आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक से आए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार रायपुरिया थाना अंतर्गत निवासी महिला के घर आरोपी मुकेश कटारा निवासी गाम रूपारेल अपने चार अन्य साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। उसको जबरदस्ती वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे।

 

इन पर दर्ज हुआ है मामला

पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ने बताया कि पूरा मामला रुपारेल ग्राम है। फरियादी की शिकायत पर आरोपी मुकेश कटारा पिता रायचंद कटारा एवं अन्य 05 लोगों के रुद्ध कायम किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश कटारा सहित 03 अन्य को हिरासत मे लिया गया।

मदद की जगह बनाते रहे वीडियो

गांव में दंपती के साथ आरोपी बर्बरता पूर्वक मारपीट कर रहे थेए इसके बावजूद गांव के लोग महिला की मदद की जगह वीडियो बनाने में लगे थे। ग्रामीणों ने घटना से संबंधित इस वीडियो को वायरलभी कर दिया।

 

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- बेहद शर्मनाक

इधर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ (kamal nath) ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश के झाबुआ में रक्षाबंधन वाले दिन एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक, मानवीयता व इंसानियत को तार-तार करने वाला…पता नहीं शिवराज सरकार में इस तरह का कृत्य करने वालों व क़ानून हाथ में लेने वालों के हौसले क्यों बुलंद है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो