script

हम सभी को धैर्य के साथ कार्य को पूरा करना है: लक्ष्मण नायक

locationझाबुआPublished: May 29, 2020 10:32:16 pm

Submitted by:

kashiram jatav

प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी 20 मंडलों में घर-घर संपर्क कर दी जाएगी जानकारी

हम सभी को धैर्य के साथ कार्य को पूरा करना है: लक्ष्मण नायक

हम सभी को धैर्य के साथ कार्य को पूरा करना है: लक्ष्मण नायक

झाबुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई पूरा हो रहा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत ने विश्व में अपनी जो ख्याति अर्जित की है वही कोराना महामारी की वैश्विक समस्या को भी उनके नेतृत्व में भारत जिस प्रकार से इस पर नियंत्रण पाने की दिशा में उत्तरोत्तर आगे बढ रहा है वह निश्चित ही कुशल नेतृत्व का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में पूरा वर्ष ऐतिहासिक रूप से उपलब्धियों से भरा रहा है। यह बात जिला भाजपा कार्यालय में मंडलों के अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्म्णसिंह नायक ने कही।
नायक ने कहा तीन तलाक समाप्ति कानून का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, लद्दाख को पृथक राज्य बनाया, श्रीराम जन्म भूमि जैसे लम्बे अंतराल के मुद्दे का हल निकाल कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, शरणार्थियों के लिए नागरिकता संशोधन कानून लागू करना हो, इस दिशा में नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरी शिद्दत के साथ कदम उठाकर इसे जन भावनाओं के अनुरूप् अमली जामा पहनाया है। कोविड १९ के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के साथ प्रधानमंत्री ने देश मे लाक डाउन के चलते 9 करोड से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके गृह क्षेत्रों में भेजवाने का कार्य सतत किया। नायक ने जिले से आये मंडल अध्यक्षों से कहा कि प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से जिले के सभी 20 मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में जाकर इस उपलब्धि की जानकारी देंगे। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री श्यामा ताहेेड ने भी नव नियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के नेतृत्व में संगठन द्वारा सौंपे सभी दायित्वों के निर्वाह का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ने वर्चुअल संवाद की जानकारी दी। जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी नेे मंडलों से वांछित जानकारी को समय पर भेजने को कहा। ताकि प्रदेश संगठन को समय पर भेजी जा सके। बैठक में राधेश्याम राठौर, बोरी, बबलु सकलेचा, रामेश्वर नायक, औंकारसिंह डामोर, कमलेश मचार, सचिन प्रजापत, कीर्तिश चाणोदिया, अशोक बसेर, सुखराम मोरी, कालुसिंह मेड़ा, पारस तलेरा, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी सहित मंडल एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन बबलु सकलेचा ने माना।

ट्रेंडिंग वीडियो