7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मन रहा उत्सव

शिक्षा, खेल व स्वास्थ्य आपका अधिकार'

2 min read
Google source verification
human rights day

झाबुआ. अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार काउंसिल की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को मानव अधिकारों एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला सलाहकार मंडल (डीपीए) के अध्यक्ष यशवंत भंडारी, विशेष अतिथि मानव अधिकार काउंसिल के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमता मेड़ा एवं जिला कार्यालय मंत्री तथा राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी मडिय़ा भाबोर थे। अध्यक्षता प्राचार्य राजेंद्रप्रसाद वर्मा ने की। स्वागत उद्बोधन मानव अधिकार काउंसिल के जिला सचिव दौलत गोलानी ने दिया।
मुख्य अतिथि भंडारी ने मानव अधिकारों में छात्र-छात्राओं के अधिकार भी शामिल है। आपके साथ भी यदि विद्यालय में किसी प्रकार की कोई घटना या आपको अपने अधिकरों से वंचित रखा जाता है तो आप इसकी शिकायत अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार काउंलिस को कर सकते हैं। वह आपकी पूरी मद्द करेगा।उन्होंने महिला सुरक्षा के विषय में भी बात की। उन्होंने कहा महिलाओं का अधिकार भी मानवाधिकार है,उनके अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाए और जो महिलाएं खुद अपने हक़ के लिए नहीं लती हैं वे खुद सबसे पहले आगे आएं। काउंसिल के जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि आपको विद्यालय में शिक्षा और खेल का पूरा अधिकार है। यदि इसमें आपको कोई रोकता है या इससे वंचित करता है तो आप हमें इसकी शिकायत करें। इसके साथ आपको शाला में आने पर अपने कर्तव्यों को भी समझना होगा। काउंसिल के जिला उपाध्यक्ष मेड़ा एवं कार्यालय मंत्री भाबारे ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य राजेन्द्रप्रसाद वर्मा ने कहा कि आज लोगों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से इसे अपने जीवन में अंगीकार करने की बात कही।उन्होंने विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कहीं भी किसी के अधिकारों का हैं हो तो इसकी शिकायत की जाए और अधिकारों की सुरक्षा के लिए हम सब मिलकर आगे आएं। संचालन काउंसिल के जिला कोषाध्यक्ष रवि बारिया ने किया। आभार शिक्षिका किरण श्रीवास्तव ने माना।