झालावाड़

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 बच्चों सहित 6 लोग गंभीर घायल, धमाका सुन कांप गया हर कोई

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के कोल्वा गुर्जर गांव में आज बुधवार सुबह चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट ( Gas Cylinder Blast ) होने से 2 व्यक्ति व 4 बच्चों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया…

झालावाड़Oct 23, 2019 / 01:48 pm

dinesh

झालावाड़। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के कोल्वा गुर्जर गांव में आज बुधवार सुबह चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट ( Gas Cylinder Blast ) होने से 2 व्यक्ति व 4 बच्चों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को चौमहला सीएचसी लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल गोपाल लाल ने बताया कि महिलाएं घर पर नहीं थी और मैं और मेरे जीजाजी तथा हमारे चार बच्चे सुबह चाय बना रहे थे कि अचानक गैस टंकी के मुंह के यहां से रिसाव हुआ और ब्लास्ट हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट से आग लग गई, जिसमें हम 6 जने गंभीर घायल हो गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक बृजमोहन मीणा, थानाधिकारी कल्याण सिंह अस्पताल पहुचे जहां पीडि़तों से पर्चा बयान लिए, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को झालावाड़ रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी ओर धौलपुर में मिट्टी की ढाय गिरने से दो किशोरियों की मौत
धौलपुर के उपखंड क्षेत्र के गांव खुर्दिया में घरेलू कार्यों के लिए मिट्टी लेने गई दो किशोरियों की मिट्टी की ढाय गिरने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गई। जिनका उपचार सरमथुरा अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 बजे 5 लड़कियां घर में लिपाई पुताई के लिए खेतों पर मिट्टी लेने गई हुई थी। उसी दौरान मिट्टी निकालते समय अंजलि पुत्री रविदास जाटव उम्र 10 साल एवं रचना पुत्री होरीलाल जाटव उम्र 12 साल ढाय के अंदर मिट्टी खोद रही थी। बाकी 3 लड़कियां अर्चना पुत्री होरीलाल उम्र 17 वर्ष संजना पुत्री मुन्नालाल उम्र 10 साल ललिता पुत्री रोशन लाल उम्र 7 साल वहीं पास में ही उनकी मदद कर रही थी। उसी दौरान अचानक से मिट्टी की ढाय गिर पड़ी जिसमें दोनों लड़कियां अंजलि व रचना मिट्टी में दब गई, बाकी तीनों लड़कियां अर्चना संजना ललिता घायल हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायल लड़कियों ने जैसे तैसे अपने प्राण बचाकर गांव में जाकर सूचना दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन करके लड़कियों को मिट्टी की ढाय से निकाला और उन्हें लेकर सरमथुरा अस्पताल पहुंचे। जहां अंजली व रचना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Jhalawar / गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 बच्चों सहित 6 लोग गंभीर घायल, धमाका सुन कांप गया हर कोई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.