सूचना पुलिसकर्मियों पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को कस्बे के सामुदायिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशनगढ़ अजमेर में निवास करने वाले इनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शव सीएचसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरु की।
जबलपुर से किशनगढ़ लौट रहे थे
मृतक अशोक कुमार भाट के साले राजकुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जीजा मध्यप्रदेश के जबलपुर क्षेत्र में जजमानी का काम करते थे। करीब 20 दिन पहले ही जीजा पत्नी भागवती देवी को जबलपुर साथ लेकर गए थे। पत्नी की तबियत खराब होने से बाइक से वापस किशनगढ़ लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।
बाइक से उठने लगी आग की लपटें
नेशनल हाइवे 52 पर हुई घटना में अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी, की दोनों पति पत्नी उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। तेज टक्कर लगने से सड़क की रगड़ से चिंगारी निकलने से बाइक से आग की लपटें उठने लगी। पति पत्नी के दूर गिरने से दोनों जने आग में झुलसने से बच गए, लेकिन अज्ञात वाहन द्वारा तेज टक्कर मारने से पति पत्नी के हाथ, पांव, सिर व शरीर में गंभीर चोंटे आई। इससे दोनों की मौत हो गई।