झालावाड़

भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव, अब राजस्थान के सांसद और विधायक भी बनेंगे पन्ना प्रमुख

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का बड़ा एक्शन प्लान सामने आया

झालावाड़Jul 05, 2022 / 08:37 am

Ranjeet singh solanki

भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव, अब राजस्थान के सांसद और विधायक भी बनेंगे पन्ना प्रमुख

झालावाड़. राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा प्लान तैयार किया है। इसमें राजस्थान के हर बूथ पर मजबूत पकड़ की जाएगी। पार्टी ने रणनीति में बदलाव करते हुए पहली बार सांसदों और विधायकों को भी पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। केन्द्रीय गृहमंत्री हर बार पन्ना प्रमुख पर विशेष जोर देते हैं। वे कहते है कि यदि पन्ना प्रमुख मजबूत होगा तो चुनाव में जीत आसान होगी। इसलिए इस बार पार्टी राजस्थान में किसी भी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। अभी से विधानसभा चुनाव को लेकरविश्ेाष प्लान तैयार किया है। प्रदेश कार्यकारिणी की पिछले दो माह में ही दो बैठकें हो चुकी है।
बनेंगे पन्ना प्रमुख
भाजपा झालावाड़ जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को गोविन्द भवन में आयोजित की गई। जला कार्यसमिति में सम्पूर्ण जिले के जिला कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। संगठन प्रभारी छगन महावर ने बूथ एवं पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर बैठक में जानकारी दी। जिसमें बताया कि अब सांसद एवं विधायक भी पन्ना प्रमुख बनेंगे। जिला कार्य समिति के उद्घाटन सत्र में खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर ने केन्द्र सरकार की आठ वर्षो की उपलब्धियों के बारे में विस्तार जानकारी दी। वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण पाटीदार ने तत्कालीन सीमए वसुंधरा राजे के शासनकाल में हुए विकास कार्यों व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
राजनीति प्रस्ताव लिए
जिलाध्यक्ष संजय जैन ने राजनैतिक प्रस्ताव लिए, जिसमें केन्द्र सरकार की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियों तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफ लता जैसे . महिला अत्याचार, आम आदमी की सुरक्षा, बेरोजगारी आदि विषय हेैं। सभी राजनैतिक प्रस्तावों का समर्थन विधायक मनोहरथाना गोविन्द रानीपुरिया तथा विधायक डग कालूराम जी किया। कार्यसमिति में जिला प्रमुख प्रेम बाई, उपजिला प्रमुख बेनाथ मीणा, निर्मल सकलेचा, मान सिंह चौहान कंवर लाल मीणा तथा प्रधान तथा उपप्रधान, नगर परिषद के सभापति तथा उप सभापति, नगरपालिकाओं के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह कोटड़ा, बालकृष्ण जमींदार जिला महामंत्री निर्मल शर्मा, संजय वर्मा और जयदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Home / Jhalawar / भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव, अब राजस्थान के सांसद और विधायक भी बनेंगे पन्ना प्रमुख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.