वैन की टक्कर से ऑटो सवार दर्जन यात्री घायल
असनावर. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर अकोदिया के समीप शुक्रवार शाम को सवारियों से भरे हुए ऑटो को पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क से नीचे जा गिरा। इसमें ऑटों में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों के चोंटे आई। असनावर थानाधिकारी हरवंत सिंह ने बताया कि ऑटो चालक बड़बेली निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि वह ऑटों में एक दर्जन यात्रियों को लेकर अकलेरा की ओर जा रहा था। तभी अकोदिया में ढ़ाबे के समीप वेन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो असंतुलित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इससे यात्री कलावती बाई, राजू, भैरूलाल, कमला बाई, समुंदर सिंह, नीलू, सुनिता, कन्हैयालाल, गीतांजलि, यश व अंतिमा घायल हो गए। इन्हें कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाकर प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। दुर्घटना के बाद वैन चालक फरार हो गया।