बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले, दुकानों में आग लगा देंगे, यह सुनते ही पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाए डंडे
झालावाड़Published: Jun 29, 2022 01:33:42 pm
. उदयपुर घटना के विरोध में झालावाड़ शहर बंद रहा, भारी पुलिस जाप्ता तैनात- एसएपी-कलक्टर ने संभाला मोर्चा, सशस्त्र बल के जवान तैनात
बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले, दुकानों में आग लगा देंगे, यह सुनते ही पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाए डंडे
झालावाड़। उदयपुर के हत्याकांड के विरोध में बुधवार को झालावाड़ शहर बंद रहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह ही बाजार बंद करवाने के लिए निकल गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रैली नहीं निकालने को कहा तो बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन गुस्सा हो गए और पुलिस के अधिकारियों को चेताया कि यदि किसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया तो दुकानों में आग लगा देंगे। पुलिस ने यह शब्द सुनते ही कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाने शुरू कर दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर इस घटना के बाद झालावाड़ शहर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया। सशस्त्र पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बाजार बंद होने तथा हंगामा होने के बाद एसपी मोनिका सैन तथा जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने मोर्चा संभालते हुए शहर का दौरा कर जायजा लिया।