scriptझालावाड़: BJP नेता के बेटे की बर्थडे के दिन मौत, होटल में मनाने गया था पार्टी | BJP leader son died on his birthday in Jhalawar | Patrika News

झालावाड़: BJP नेता के बेटे की बर्थडे के दिन मौत, होटल में मनाने गया था पार्टी

locationझालावाड़Published: Jun 11, 2019 09:35:17 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

झालावाड़: BJP नेता के बेटे की बर्थडे के दिन मौत, होटल में मनाने गया था पार्टी

jhalawar crime news
झालरापाटन।

राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में बीजेपी नेता व स्थानीय पार्षद के बेटे की जन्मदिन के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पाषाण का बेटा जन्मदिन पार्टी मनाने होटल गया हुआ था, लेकिन वो वापस नहीं लौटा। तलाश किया गया तो वो एक इलाके में घायल अवस्था में मिला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के अनुसार लालबाग निवासी पार्षद सुनील सोगानी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज़ करवाई है। प्राथमिक सूचना में बताया गया है कि उसके पुत्र लिटिल सोगानी की सोमवार को सालगिरह थी। वह झालावाड़ स्थित एक होटल में दोपहर को अपनी सालगिरह की पार्टी मनाने गया था। उसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटा।
लापता हुए लिटिल सोगानी को काफी देर तक तलाशा तो तो वो शाम को करीब 4 बजे लालबाग स्थित एक मल्टीस्टोरी के सामने घायल अवस्था में मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे यहां से झालावाड़ चिकित्सालय में पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लालबाग सहित कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना वह मृतक के घर पहुंच गया।
अच्छा डांसर भी था लिटिल
मृतक लिटिल यहां का बेहतरीन डांसर था जो सार्वजनिक समारोह, धार्मिक कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों में अपनी प्रतिभा दिखाता था। उसे खेल व संगीत का भी खासा शौक था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो