आपातकाल लागू करने पर बरसे भाजपा नेता
भाजपा ने दिया धरना, मनाया काला दिवस
झालावाड़
Published: June 25, 2022 05:12:40 pm
झालावाड़। भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत शनिवार को जिला भाजपा की ओर से आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया और मिनी सचिवालय के समक्ष धरना दिया गया।
अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिनी सचिवालयके समक्ष एकत्रित हुए और यहां काली पट्टी बांधकर धरना दिया गया। इसमें विधायक और पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आज लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल का 47 वां दिवस मना रहा है। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास की ऐसी घटना है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस इमरजेंसीमें कई राष्ट्र भक्तों को जेल में डाल उन्हें यातनाएं दी गई थी।
खानपुर विधायक नरेंद्र नागर ने कहा कि आपातकाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जनसंघ सहित तमाम राष्ट्रवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगा कर तात्कालिक प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी का तानाशाही चेहरा सामना आया था। मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया ने कहा कि 25 जून 1975 की वो काली रात लोकतंत्र के इतिहास की वो दर्दनाक घटना है,ि जसने प्रेस की स्वतंत्रता को भी छीन लिया था। नागरिकों के अधिकारो पर कुठाराघात किया गया।डग विधायक कालूलाल मेघवाल ने कहा कि इस आपातकाल में अटलजी, आडवाणी, जयप्रकाश नारायण जी, विजयाराजे सिंधिया के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। संचालन जि़ला महामंत्री हेमंत सिंह सोजपुर ने किया। शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई ने भी सम्बोधित किया।
सकलेचा ने जेल के अनुभव सुनाए
धरने में मौजूद आपातकाल में मीसा बंधी पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा ने अपने जेल के अनुभव सुनाए व इंद्रा गांधी सरकार की जमकर आलोचना की। सकलेचा का शॉल ओढ़कर अभिनंदन किया गया।

आपातकाल लागू करने पर बरसे भाजपा नेता
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
