केक काटकर मनाया लक्ष्मी का जन्मदिन
जबलपुरPublished: Apr 30, 2017 05:57:00 pm
बांके बिहारी गौशाला में आयोजन
अकतासा. कस्बे के राजेश सुमन के यहां 30 अप्रैल 2015 को जन्मी लक्ष्मी गाय का दूसरा जन्मदिन रविवार को बांके बिहारी गौशाला में केक काटकर मनाया। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया और गौपुत्र सेना झालावाड़ के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। गौशाला में पिछले तीन दिन से कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा था। इसमें प्रतिमा दीदी ने नानी बाई का मायरा सुनाया और गौ माता की महिमा बताई। भंडारे का भी आयोजन किया, इसमें सैकड़ों गौभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।