कोटा में चम्बल नदी में कार गिरी, 9 की मौत
- नगर निगम के गोताखोर ने बताया कि अब तक 9 लोगों के नदी से शव निकाले जा चुके
झालावाड़
Published: February 20, 2022 01:43:06 pm
झालावाड़,कोटा, कोटा में नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर शनिवार देर रात एक कार चम्बल नदी में गिर गई। कार नदी में डूब गई। कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। अब तक आठ लोगों के नदी से शव निकाले जा चुके हैं। सूचना मिलते ही नगर निगम की गोताखोर टीम व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि रविवार सुबह 8.10 बजे मछलियों को आटा डालने आने वाले व्यक्ति ने नदी में कार डूबी देखी तो पुलिस को फोन किया और पुलिस ने उन्हें सूचना दी। वह दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार में पानी में पूरी तरह डूबी हुई है। नाव के जरिये गौताखोर कार के पास पहुंचे तो कार में कई शव फंसे हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह 9.55 बजे तक कार से 9 शव निकाले जा चुके थे। तलाशी अभियान चल रहा है। कार में दूल्हे की ड्रेस में भी एक शव मिला है। संभवत: कार शादी से आई है। इस कार में दूल्हा भी सवार होगा। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार शनिवार रात या अलसुबह नदी में गिरी है। मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या यहां लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इटावा के पास 2020 में नाव डूबी थी
चम्बल नदी में कई बड़े हादसे हुए हैं। सितम्बर 2020 को इटावा उपखण्ड के पास खातौली क्षेत्र में एक नाम चम्बल नदी में डूब गई थी। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद हड़कम्प मच गया था। नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे। इसके अलावा दस मोटरसाइकिलें भी नाव में रखी हुई थी। पुरानी क्षतिग्रस्त नाव में सवार होकर पास के ही कमलेश्वर धाम मंदिर में लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे और इसमें 10 मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी रखा हुआ था।

कोटा में चम्बल नदी में कार गिरी, 9 की मौत
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
