झालावाड़

BJP की चुनावी तैयारियों को लेकर CM राजे मैदान में, सांसद ओम बिडला समेत ये दिग्गज तैयार कर रहे हैं टिकटों की रणनीति

www.patrika.com/rajasthan-news

झालावाड़Oct 28, 2018 / 12:52 pm

rohit sharma

cm raje

झालरापाटन।
चुनाव नजदीक हैं। पार्टियों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बीजेपी में रायशुमारी के बाद अब पार्टी नवंबर के पहले सप्ताह में टिकट घोषणा करने जा रही है। वहीं पार्टी केंद्रीय नेतृत्व से चुनावों की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश में जहां एक तरफ बीजेपी के सभी बड़े नेता प्रदेश प्रवास पर हैं। प्रवास पर जिलों में गए नेता टिकट के दावेदारों की जमीनी हकीकत जुटाने के साथ ही विधान सभा चुनाव से पहले जिलों में बन रहे राजनीतिक समीकरणों की नब्ज टटोलेगे।
भाजपा नेता सुमन शर्मा,ज्योति किरण ,किरण माहेश्वरी, सांसद ओम बिडला, भाजपा के सह प्रभारी वी सतीश, अशोक परनामी, सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, राजेन्द्र राठौड,युनुस खान, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर समेत कई बड़े नेता चुनावी तैयारियों के फीडबैक में जुटे हैं वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी रविवार से दो दिन झालरापाटन व झालावाड़ प्रवास पर रहेंगी।
इस दौरान सीएम राजे गांवों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। सीएम राजे रविवार सुबह चंद्रभागा मार्ग पर जेके परिणय प्लाजा में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं व गांवों के पार्टी के वरिष्ठ लोगों के लिए मुलाकात करेंगी।
झालरापाटन के बाद मुख्यमंत्री शाम चार बजे झालावाड़ में इंद्रप्रस्थ होटल में बूथ समिति कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र प्रभारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेगी। इसके बाद सांसद कार्यालय पर जिले के भााजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। रात्री विश्राम डाक बंगला में करने के बाद सुबह हवाई मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.