scriptकांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा | Congress Seva Dal gets Tri-color trip | Patrika News

कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

locationझालावाड़Published: Sep 22, 2018 08:05:13 pm

Submitted by:

jitendra jakiy

-भाजपा सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

Congress Seva Dal gets Tri-color trip

कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा
-भाजपा सरकार के खिलाफ उठाई आवाज
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड. कांग्रेस सेवादल की ओर से शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल व पोल खोल कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा निर्भय सिंह सर्किल के निकट स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरु हुई। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा व सेवादल के प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक भवानीमल अजमेरा की अगुवाई में रवाना हुई। यात्रा में सेवादल कार्यकर्ता अपनी परम्परागत ड्रेस सफेद कलर व सिर पर टोपी लगाए चल रहे थे। हाथों में तख्तियां लेकर व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। आगे ढोल बज रहे थे। सबसे आगे हाथों में बैनर लिए महिला सेवादल की पदाधिकारी व कार्यकर्ता चल रही थी। शत्रा का मार्ग में कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। तिरंगा यात्रा बस स्टेण्ड, मोटर गैराज, बड़ा बाजार, मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा, मामा भांजा चौराहे होकर सचिवालय गेट के पर सम्पन्न हुई। यहां वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा रफाल विमान खरीद घोटाला, किसानों की कर्ज माफी, जी.एस.टी., नोटबन्दी, बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, बच्चियों से दुष्कर्म व हत्या एवं भाजपा राजस्थान सरकार द्वारा खनन घोटाला के मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर कोसा।
-इनकी रही अगुवाई
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहनलाल राठौर, सेवादल के प्रदेश संगठक एवं जिला प्रभारी मोहम्मद शफीक खान, प्रदेश सचिव संदीप दिवाकर, जगदीश पांचाल, जिला मुख्य संगठक दिलीप मीणा, जिला महिला संगठक संजिदा बैगम, जिला संगठक मोहम्मद जमील, कांगे्रस के झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी, पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष जान मोहम्मद, खानपुर से ईमरान मंसूरी, व कांगे्रस नेता अब्दुल अलीम, लालचन्द शर्मा, अहफाज अली, राजेन्द्र मेरोठा, गोपाल सेन, रूपकल्याण मीणा, दुर्गाशंकर ठेकेदार, मोहम्मद रईस, अनिल पोरवाल, फिरोज अहमद, इरफान खान, मुबारिक मंसूरी, ओम पाठक, इमरान अली, नफीस शेख, रमजान खां, हेमन्त बैरवा, चेतन नरवाल, लोकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नासिर मंसूरी, लाखन सिंह, रेहाना बैगम, सलाम बैगम, जाहिदा बैगम, मुकेश, विजय सिह राठौड़ सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो