झालावाड़

जिला खेल संघों के चुनाव सम्पन्न

-आठवीं बार ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बने सक्सेना

झालावाड़Mar 17, 2019 / 05:43 pm

jitendra jakiy

जिला खेल संघों के चुनाव सम्पन्न

जिला खेल संघों के चुनाव सम्पन्न
-आठवीं बार ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बने सक्सेना
झालावाड़. शहर के इमानुअल स्कूल परिसर में रविवार को जिला ओलम्पिक, जिला कबड्डी, जिला वॉलीबाल एवं जिला खो-खो संघ के चुनाव चार वर्ष के कार्यकाल के लिए सम्पन्न हुए। इस दौरान सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुए।
-जिला ओलम्पिक संघ
जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पद पर दिनेश सक्सेना लगातार आठवीं बार निर्वाचित हुए। राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक अरुण सारस्वत की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी श्याम सुन्दर गुप्ता ने संघ के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारणी में उपाध्यक्ष ओमपाठक, जॉनसन टी. सेम, सीताराम मीणा, राधाकृष्णन सिकरवार, मोहम्मद शफीक खान, राजेनद्र सिंह शक्तावत,नागेश शर्मा, सचिव अलीम बेग, संयुक्त सचिव शरीफ खान, नूतनप्रकाश शुक्ला, महिराज सिंह चौहान, अजीत सिंह धाभाई, ललित शर्मा, हैदर अली, अविनाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, सदस्य धर्मेन्द्र सिंह राजावत, शिशुपाल यादव, कन्हैयालाल कश्यप, भगवती प्रकाश मेहर व रीना शुक्ला निर्वाचित हुए।
-जिला कबड्डी संघ
जिला कबड्डी संघ के चुनाव राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के पर्यवेक्षक अब्दुल रब नकवी की उपस्थिति में हुए। चुनाव अधिकारी भगवती प्रकाश मेहर ने कार्यकारणी की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष सीताराम मीणा, उपाध्यक्ष जाकिर खान, अलीम बेग, सरवत बेगम, धर्मेन्द्र सिह राजावत, सचिव शरीफ खान, संयुक्त सचिव नेहा सोलंकी, दिनेश शर्मा, सरफराज अख्तर कुरैशी, शिशुपाल यादव कोषाध्यक्ष दिनेश सक्सेना, सदस्य ओमपाठक, श्यामसुन्दर गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, इशरत जहां कुरैशी निर्वाचित हुए।
-जिला वॉलीबाल संघ
जिला वॉलीबाल संघ के चुनाव राजस्थान राज्य वॉली बाल संघ के पर्यवेक्षक मुकेश मेहरा की उपस्थिति में हुए। चुनाव अधिकारी शरीफ खान ने कार्यकारणी की घोषणा करते हुए बताया कि चेयरमेन मुकेश जैन, अध्यक्ष जॉनसन टी.सेम, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गर्ग, भगवती प्रकाश मेहर, अलीम बेग, राधाकृष्णन सिकरवार, सचिव शिशुपाल यादव, संयुक्त सचिव अबशार बेगम, अविनाश गुप्ता, नरेन्द्र खत्री, नवल किशोर लोधा, कोषाध्यक्ष रीना शुक्ला, सदस्य महेन्द्र अग्रवाल, ओमपाठक, नूतन प्रकाश शुक्ला, दिनेश सक्सेना निर्वाचित हुए।
-जिला खो-खो संघ
जिला खो-खो संघ के चुनाव राजस्थान राज्य खो-खो संघ के पर्यवेक्षक मनीषकान्त कछावा की उपस्थिति में हुए। चुनाव अधिकारी सरफराज अख्तर कुरैशी ने बताया कि चेयरमेन दिनेश सक्सेना, अध्यक्ष बलवीर प्रजापति, उपाध्यक्ष भीमसिंह झाला, नूतन प्रकाश शुक्ला, शरीफ खान,नेहा सोलंकी, सचिव अलीम बेग, संयुक्त सचिव विनोद खरनीवाल, सैयद जहांआरा, अरविन्द कुमार गोचर व रजनी लोकवाणी, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल कश्यप, सदस्य श्याम सुन्दर गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, अमीता सोनी व रमेशचन्द प्रजापति निर्वाचित हुए।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)
 

Home / Jhalawar / जिला खेल संघों के चुनाव सम्पन्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.