script

रिकॉर्ड तोड़ जीत की ओर दुष्यंत, 4 लाख 51 हजार वोटों से आगे

locationझालावाड़Published: May 23, 2019 03:37:30 pm

Submitted by:

arun tripathi

लगातार चौथी बार सांसद बनने जा रहे

JHALAWAR BJP

लगातार चौथी बार सांसद बनने जा रहे

झालावाड़. करीब 24 दिन के लंबे इंतजार का परिणाम गुरुवार सुबह 9 बजे से रुझान आने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना गुुरुवार सुबह 8 बजे से झालावाड़ के पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। झालावाड़-बारां संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत सिंह 17 वें राउंड तक 4 लाख 51 हजार 66 वोटों से आगे चल रहे थे। भाजपा के दुष्यंत सिंह लगातार हर राउंड में बढ़त बनाए रहे। इसे मोदी लहर में दुष्यंत को जनता का ऐसा आशीर्वाद मिला कि वे अब रिकार्ड तोड़ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
कार्यालय परिसर में दिखे कार्यकर्ता
भाजपा कार्यालय सुबह से ही कार्यालय पर जने रहे। कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां व छाया के लिए टेन्ट लगाया गया है। साथ ही लगातार मतगणना परिणाम देखने के लिए एलईडी लगाई गई है। कार्यकर्ता मतगणना शुरू होने के साथ ही कार्यालय पर जमे रहे। यहां उनके लिए पानी व चाय की व्यवस्था की गई है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बीच.बीच में कई बार नारेबाजी भी की।
कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
उधर कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पर कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तो की गई लेकिन कोई भी कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिया।
रहता है उत्साह
विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव या फिर पंचायतों के चुनाव कार्यकर्ताओं व आमजन में परिणाम को लेकर उत्साह रहता है। आमजन व कार्यकर्ता सुबह से ही मतगणना स्थल पर जमे रहते हैं। पल.पल के रुझान पर नजर रहती है।
25 राउंड में पूरी गणना
मतगणना की प्रति राउंडवार घोषणा माइक पर की जाएगी। घोषणा प्रत्येक विधान सभा की जाएगी। एक चक्र पूरा होने पर पूरे लोकसभावार भी की जाएगी। पूरा परिणाम करीब 2 बजे तक आ जाएगा।71.94 प्रतिशत हुआ था मतदान
29 अप्रेल को हुए मतदान में झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र में 71.94 प्रतिशत मतदान हुआ। संसदीय क्षेत्र में 19346 3 मतदाताओं में से 13 लाख 6 9 हजार 38 0 मतदाताओं ने मतदान किया था, इसमें 7 लाख 32 हजार 8 8 7 पुरूषों व 6 लाख 36 हजार 48 5 महिलाओं एवं 8 ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया था। संसदीय क्षेत्र में 75.07 प्रतिशत पुरूष एवं 6 8 .6 5 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
25 राउंड में पूरी गणना
मतगणना की प्रति राउंडवार घोषणा माइक पर की जाएगी। घोषणा प्रत्येक विधान सभा की जाएगी। एक चक्र पूरा होने पर पूरे लोकसभावार भी की जाएगी। पूरा परिणाम करीब 2 बजे तक आ जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो