scriptडोटासरा बोले : हमारे रिश्ते अच्छे एक जुट होकर यात्रा को बनाएंगे सफल | Dotasara said: our good relations together will make the journey succe | Patrika News

डोटासरा बोले : हमारे रिश्ते अच्छे एक जुट होकर यात्रा को बनाएंगे सफल

locationझालावाड़Published: Nov 25, 2022 09:17:11 pm

Submitted by:

harisingh gurjar

 
-झालावाड़ आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Dotasara said: our good relations together will make the journey succe

डोटासरा बोले : हमारे रिश्ते अच्छे एक जुट होकर यात्रा को बनाएंगे सफल

झालावाड़.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच बढ़ती कड़वाहट को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे रिश्ते अच्छे हैं और सब एक जुट होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफ ल बनाएंगे। पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। हालांकि सचिन पायलट को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। वे शुक्रवार को झालावाड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट देखने आए थे।

भाजपा बौखलाई हुई-
यहां सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखलाई हुई है। प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से टूट चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अलग कर रखा है। राजस्थान के उपचुनावों में जब भाजपा नहीं जीत सकी तो आगामी विधानसभा चुनाव में कैसे जीतेगी।

रूट लगभग तयए 15 कमेटी बनाई
डोटासरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश 4 दिसम्बर को प्रस्तावित है। यह एक.दो दिन आगे पीछे हो सकती है। इसका रूट भी तय हो चुका है। यात्रा के लिए 15 कमेटियां बनाई हैए जो यहां यात्रा की हर तरह की व्यवस्था करेगी। राजस्थान में यात्रा करीब 20 या 21 दिन तक रहेगी। चंवली से यात्रा का प्रवेश राजस्थान के झालावाड़ में होगा,जो कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर,अलवर होते हुए हरियाणा जाएगी। इस यात्रा का फैसला राजस्थान में हुए चिंतन शिविर में ही ले लिया गया था। उन्होंने कहा कि देश में नफ रत का माहौल पैदा किया जा रहा है। इडी और इनकम टैक्स विभाग का दुरूपयोग किया जा रहा है। बेरोजगारीए महंगाई की तरफ केन्द्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
समिति ने नहीं की घोषणा
गुर्जर समाज के राहुल की यात्रा रोकने की बात पर डोटासरा ने कहा कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से यात्रा रोकने का कोई ऐलान नहीं किया गया है। विजय सिंह बैंसला का व्यक्तिगत बयान जरूर आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने भी उन्हें कहा है। यह तो अंग्रेजों के जमाने जैसी बात हो गई कि हमारी मांगे नहीं मानी तो इधर से नहीं जाने देंगे। ऐसी बातें किसी के लिए शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है और न ही होगा। अगर कोई बात है तो समाधान के लिए सरकार के द्वार खुले हैं। पहले भी समाधान हुआ है और अब भी होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो