जीरा फिर 350 पार
गत वर्ष जीरे के भाव ने नया रिकार्ड बनाया था। इसके बाद औधे मुंह गिर गया था। बीते माह 250 रुपए किलो तक बिका जीरा अब महंगा हो गया है। खुले बाजार में यह अब 350 रुपए किलो बिक रहा है। काली मिर्च, बड़ी और छोटी इलायची, हल्दी भी महंगी हो गई है। थोक व्यापारी मन्नीदर भाटिया ने बताया कि मखाना, काजू, चिरौंजी और किशमिश के भाव भी बढ़ गए हैं। यह माल की आवक रोकने और सट्टा बाजार की वजह से हो रहा है। काजू अब दो सौ से ढाई सौ रुपए और महंगा हो गया है।इनका कहना है…..
बाजार में हर खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। सरकार चुनाव में लगी रही। महंगाई पर ध्यान नहीं दिया। इससे रसोई का बजट फिर से बिगड़ने लगा है।सीमा सोलंकी, गृहिणी अरहर दाल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। जीरा की तो हर सब्जी, दाल में जरूरत पड़ती है। गरीबों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। किसी का ध्यान नहीं है।
पुजा गुर्जर, गृहिणी