Jhalawar News, Nav Samvatsar 2079. विक्रम संवत 2079 के स्वागत में झालावाड़ शहर हुआ भगवामय
Jhalawar News, Nav Samvatsar 2079 गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा हुई रवाना
झालावाड़
Published: April 02, 2022 05:15:14 pm
झालावाड़. Jhalawar News, Nav Samvatsar 2079 नवसंवत्सर 2079 के स्वागत में झालावाड़ शहर सज गया है। हर तरफ उत्साह से सराबोर लोग उत्सवी रंग में रंग गए हैं। गाजे-बाजे के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे संतों की मौजूदगी में शंखनाद के साथ शोभायात्रा रवाना हुई तो युवाओं में दुगुना जोश हो गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा संत झंकारेश्वर महाराज व कोकिल बाबा के सानिध्य में रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवाध्वज लहराता हुआ मानो नववर्ष के स्वागत में खुशी के गीत का रहा है। जो ही भगवा ध्वज लहराते तो युवाओं में जोश बढ़ जाता।
शहर में हिन्दू नववर्ष से निकाली जारही शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। जिसमेंं बंगाली संकीर्तन, इन्दौर की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लखनऊ के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। नासिक का ढोल ताशा केसाथ हैरतअंगेज भगवा प्रदर्शन किया जा रहा है तो उज्जैन की तोपों की सलामी दी जा रही है। खुली जीप में जीजाबाई, झांसी कीरानी लक्ष्मी बाई, अहिल्याबाई की सजीव झांकियां ने शोभायात्रा की शोभा दुगुनी कर दी है। समिति के सदस्य पुखराज जैन, शैलेन्द्र यादव, अनिल जैन, विशाल मित्तल, वीरेन्द्रसिंह ने संतश्री का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भारत माता की आकर्षक झांकी सजाई गई हैं। मंच के माध्यम से शानदान प्रस्तुतियां दी गई। शंखनाद के समूचा माहौल धर्ममय हो गया है।
शोभायात्रा के अंत में गढ़ गणेश मंदिर पर भारत माता की महाआरती होगी। संत झंकारेश्वर महाराज व कोकिल बाबा व पूर्व राजपरिवार के सदस्य चन्द्रजीतसिंह आरती के बाद अपना उदबोधन देंगे।

Jhalawar News, Nav Samvatsar 2079. विक्रम संवत 2079 के स्वागत में झालावाड़ शहर हुआ भगवामय,Jhalawar News, Nav Samvatsar 2079. विक्रम संवत 2079 के स्वागत में झालावाड़ शहर हुआ भगवामय,Jhalawar News, Nav Samvatsar 2079. विक्रम संवत 2079 के स्वागत में झालावाड़ शहर हुआ भगवामय
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
