झालावाड़. राजस्थान में नई शराब नीति के तहत शराब दुकानों के आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन भरने के मामले में झालावाड़ जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में करीब 153 करोड़ 39 लाख रुपए आवेदन शुल्क से आय हो चुकी हैं। जिले में अभी तक 709 आवेदन आ चुके हैं। जिले में 152 दुकानों के आवेदन आ चुके है यानी 89 फीसदी दुकानों का सेटलमेंट हो चुका है। शेष आठ दुकानों पर आवेदन होना है।
हालांकि इस बार शराब दुकान के लिए एक्साइज ड्यूटी और अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी ज्यादा थीएइसको लेकर प्रदेश स्तर पर ठेकेदार एक्साइज और अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को लेकर विरोध दर्ज करवा रहे थे। ठेकेदारों की एक्साइज और अतिरिक्त ड्यूटी को एक साथ समायोजित करने की मांग को मानते हुए सरकार ने बुधवार को बड़ी राहत दी है।