scriptJhalawar News.अलवर बलात्कार मामले में झालावाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन | Jhalawar News, BJP Demonstration, Jhalawar BJP, Alwar gangrape case, J | Patrika News

Jhalawar News.अलवर बलात्कार मामले में झालावाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

locationझालावाड़Published: Jan 18, 2022 05:23:31 pm

Jhalawar News,..मिनी सचिवालय में प्रवेश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़़े

Jhalawar News.अलवर बलात्कार मामले में झालावाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

Jhalawar News.अलवर बलात्कार मामले में झालावाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

झालावाड़ . Jhalawar News,.अलवर में नाबालिक के साथ सामूहिक बलात्कार की विरोध में (B J P) भाजपा ने जिलेभर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन में राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अपराध रोकने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही है। (B J P) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। (B J P) मंडल अध्यक्ष सीएम धाभाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय सांसद कार्यालय से नारेबाज़ी करते हुए मिनी सचिवालय पहुंंचे एवं जिला कार्यालय के बाहर राज्य सरकार विरोधी जमकर नारेबाज़ी की। यहां प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को मिनी सचिवालय में प्रवेश दिलाने को लेकर भाजपा नेता धाभाई की मौजूद पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प भी हुई। धाभाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर में हुई नाबालिक मूकबधिर बालिका के साथ दरिंदगी की घटना हुए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ तक नहीं पाई है। राजस्थान में महिला उत्पीडऩ, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह जोधाणा ने कहा कि सरकार ने जनता विश्वास खो दिया है। युवा मोर्चा जि़ला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि(B J P) भाजपा मांग करती है कि अलवर में नाबालिक मूकबधिर बालिका के साथ हुई दरिंदगी करने वालो कड़ी सजा दी जाए अन्यथा गिरफ्तार भाजपा सड़को पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जि़ला कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।
यह शामिल हुए
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद विजय, वीरेंद्र गौतम, जितेंद्र कश्यप, रईस चौधरी, मंडल मंत्री दीपेश भार्गव,पार्षद सुजीत कश्यप, अशोक कहार, अनिल सुमन, पंकज शर्मा, पूर्व एस सी मोर्चा जि़ला अध्यक्ष रवि संगत, बूथ अध्यक्ष ब्रजराज सिंह,गिरिराज नागर, भगवान कश्यप, नंदलाल वर्मा,कार्यालय प्रभारी ओम जांगिड़, युवा मोर्चा जि़ला महामंत्री आदित्य राज, कार्यालय प्रभारी दीपंकर नागर, जिम्मी चतुर्वेदी, अनिल त्रिगुणायत,मीडिया प्रभारी हेमंत शर्मा, गौरव चौहान, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, यशवंत यादव, विकास यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कश्यप, भानु परमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो