भाजपा के जि़ला अध्यक्ष संजय जैन ने बताया की वसुंधरा राजे की देव दर्शनयात्रा को लेकर सम्पूर्ण जि़ले से 21000 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया की जन्म दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ता अपने निजी वाहनो से देव दर्शन यात्रा केशोरायपाटन के लिए सुबह सात बजे ढोल नगाड़ों के साथ रवाना होंगे। जि़ला अध्यक्ष ने बताया की कायक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन कराया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जि़ले सभी विधायक, जनप्रतिनिधि , जि़ला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष व्यापक स्तर पर जन सम्पर्क कर रहे हैं। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई ने बताया की शहर से पहुुंचने वाले 1500 कार्यकर्ताओं मय वाहनों के विवरण की सूची जिला कार्यालय पर प्रस्तुत कर दी है । झालरापाटन. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को देव दर्शन यात्रा पोस्टर का विमोचन किया।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रंजीता पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को पूरी तरह से सभी को मिलकर सफल बनाना है। कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। भाजपा वरिष्ठ नेता निर्मल कुमार सकलेचा ने कहा कि राजे हमारे प्रदेश की आन बान और शान हैं और उनका जन्मदिन हम सबको मिलकर ऐतिहासिक यादगार बनाना है। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड ने कहां कि केशवरायपाटन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचकर पूरे प्रदेश में एक संदेश देना है। मंडल अध्यक्ष बबीता सेठी ने देव दर्शन यात्रा की संपूर्ण जानकारी से महिला कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और यहां से केशोरायपाटन प्रस्थान करने की जानकारी दी। महिला मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, महामंत्री यशवर्धन बाकलीवाल, दीपक शर्मा, पार्षद नितेश परमार, अजय कुशवाहा, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट और राजमल गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जाएंगे कार्यकर्ता
सुनेल. ढाबलाखींची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धराराजे के मंगलवार को जन्मदिवस पर केशवरायपाटन में देव दर्शन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़ की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का आव्ह्रान किया। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे द्वारा पूर्व में चलाई गई जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण दुबे, रमेशचंद नागर और घनश्याम नागर आदि शामिल थे।