scriptकालूराम होंगे डग से भाजपा के प्रत्याशी | Kaluram will be BJP candidate from Dug | Patrika News
झालावाड़

कालूराम होंगे डग से भाजपा के प्रत्याशी

– क्षेत्र में नया चेहरा, लोगों में बना चर्चा का विषय

झालावाड़Nov 14, 2018 / 09:43 pm

harisingh gurjar

kaluram-will-be-bjp-candidate-from-dug

कालूराम होंगे डग से भाजपा के प्रत्याशी

हरि सिंह गुर्जर
झालावाड़.भाजपा की दूसरी सूची में डग विधानसभा में प्रत्याशी के लिए एक नया चेहरा सामने आया है। डग से भाजपा ने उम्मरिया निवासी कालूराम मेघवाल को मैदान में उतारा है। मेघवाल पूर्व में सरपंच रहे चुके हैं। साधारण परिवार से आते हैं।
1995 से है भाजपा के सदस्य-
मेघवाल 1995 से भाजपा का साधारण सक्रिय सदस्य है।1995 से 2000 तक ग्राम पंचायत पिपलियाखुर्द में निर्विरोध उपसरपंच रहे। सहकारी भूमि विकास बैंक उपसंचालक भी रहे, 2005 से 2010 में सरपंच रहे, भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष, मेघवाल समाज ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। इनके सरपंच रहते ग्राम पंचायत को परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले में दूसरा स्थान मिला था। मेघवाल किसान परिवार से आते है, स्वयं का पेशा भी कृषि है।
आखिर कटा सुनारीवाल का टिकिट-
डग विधानसभ में प्रत्याशी के टिकट कटने की चर्चाएं कई दिनो से चल रही थी। बुधवार को जैसे ही भाजपा ने दूसरी सूची जारी की तो सारी अटकलें दूर हो गई। आखिर डग विधायक रामचन्द्र सुनारीवाल का टिकट कट गया। डग विधानसभा के लोग सुनारीवाल से नाराज चल रहे थे। सीएम राजे भी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कह चुकी थी कि हो सकता है कि इसबार सुनावारीवाल को टिकट नहीं मिले। लेकिन आप को इन्हें नहीं (प्रत्याशी को नहीं हमें देखकर वोट देना है) अब डग आरक्षित सीट से भाजपा ने नया चेहरा कालूराम मेघवाल को मैदान में उतारा है।
दौरे के दौरान रहे थे चर्चा में-
डग विधायक से क्षेत्र के लोग इस कदर नाराज थे, कि एक दौरे के दौरान एक गांव में कुछ ग्रामीणों ने विधायक को जूतो की माला पहनाने के लिए एक टापरी में रख रखी थी। आंक खेडी के भवानीपुरा गांव में विधायक के चुनाव जितने के बाद उस गांव में नहीं जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। उस दौरान यह मामला काफी चर्चा में रहा था। हालांकि माला पहनाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। विधायक के क्षेत्र में लोगों से संपर्क नहीं करने व विधायक कोष से ग्राम पंचायतों को दिए जाने वाले बजट में भेदभाव करने से भी लोग नाराज थे।
वर्जन-
मुख्यमंत्री व भाजपा ने टिकट क्यों काटा, इसका कोई कारण व आधार नहीं है। वो मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार काम करते रहेंगे।
रामचन्द्र सुनारीवाल, विधायक डग
चुनाव 2018

1. विधानसभा क्षेत्र.डग आरक्षित
भाजपा-कालूलाल मेघवाल
2. सीट. एससी
3. उम्र. 48
4. युवा. नहीं
5. पेशा. खेती
6.रिपीट- नया चेहरा
7.राजनीतिक अनुभव. सरपंच व उपसरपंच रहे करीब 10 साल
8.नया चेहरा. हां
9.वंशवाद- नहीं
10.पहले भी टिकट मिला. नहीं
11. राजघरानों से संबंधित. नहीं
12.पहले बागी रहे हों तो नाम बताएं. नहीं
13. दलबदलू.पेराशूटर. नहीं
14. प्रदेश में राजनीतिक आका कौन. वसुन्धरा राजे
15.दागी,कोई आपराधिक मामला हो तो-नहीं
16. टिकट कटा लेकिन परिवार में ही-कभी नहीं
17. संभावितों की सूची में प्रकाशित नाम. नहीं
18.चेंजमेकर्स में शामिल नाम. नहीं
19. मजबूत पक्ष. नया चेहरा
20. कमजोर पक्ष. अनुभव की कमी, पार्टी में अंदरघात की आशंका।

Home / Jhalawar / कालूराम होंगे डग से भाजपा के प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो