scriptकेसरिया पताकाएं सजाई, भारत माता की होगी महाआरती | Kesariyas will be decorated, Mahata of Bharat Mata | Patrika News
झालावाड़

केसरिया पताकाएं सजाई, भारत माता की होगी महाआरती

हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति

झालावाड़Apr 03, 2019 / 03:49 pm

arun tripathi

JHALRAPATAN

हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति

झालरापाटन. हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मनाए जाने वाले चेत्र शुक्ल प्रतिपदा कार्यक्रम की तैयारियों के चलते कस्बे को पताकाओं से सजाया है।
धार्मिक, सामाजिक, स्वयंसेवी, व्यापारिक व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जुटे हंै। 5 अप्रेल दोपहर 3:30 बजे बैंड बाजों, घुड़सवार, सहरिया कलाकारों, भजनमंडली के साथ द्वारिकाधीश परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसमें हर जाति-वर्ग के लोग भाग लेंगे। शोभायात्रा सूर्य मंदिर पहुंचेगी जहां शाम 6:30 बजे महाआरती होगी।
भवानीमंडी. भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा 6 अप्रेल दोपहर ढाई बजे से शोभायात्रा रामनगर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमे 101 झांकियां, 21 महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेंगी। 51 ढोल पार्टियां, शोभायात्रा मार्ग पर 151 स्वागत द्वार, 51 झण्डा मण्डलियां, हाथी, ऊंट, घोड़े एवं तोपों से फूलों की वर्षा होगी। शोभायात्रा समापन स्थल पहुंचेगी, जहां पर 5100 दीयों के साथ भगवान श्रीराम व भारत माता की महाआरती होगी।
युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न
झालावाड़. भारतीय नव वर्ष आगमन से पूर्व युवा वाहिनी की बैठक मंशापूर्ण बालाजी परिसर में बैठक हुई। समिति के संयोजक महिपाल सिंह शक्तावत ने भारतीय नव वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। समिति के सह युवा प्रमुख रघुवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक घर-घर जाकर कार्यकर्ता पत्रक एवं पीले चावल बांट रहे है। नववर्ष का भव्य रूप देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। 6 अप्रेल को सुबह 6 बजेे से 8 बजे तक विजय महामंत्र ”श्रीराम जय जय रामÓÓ का जाप किया जाएगा। प्रत्येक घर में विजय महामंत्र का जाप हो ताकि जल्द से जल्द अध्योध्या में राम मन्दिर का निर्माण हो सके बैठक में अंशुल सिंह पंवार, पिंकू प्रजापति, राहुल सेन, गोलू प्रजापति, तेजकरण रेगर, लक्की गुर्जर, राहुल गुर्जर, शक्ति जांगिड़, पारस कश्यप, दीपू कश्यप, बन्टी प्रजापति, शानू, जगदीश रेगर, लखन, सोनू बागरी, अजय राव, महेश राव, लोकेश राव, राकेश सुमन सहित कई लोग मौजूद थे।
भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
झालावाड़. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के कार्यालय का उद्घाटन सुबह 11 बजे राधारणम मांगलिक भवन में किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, पूर्व जनअभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, श्याम सुंदर शर्मा, संजय वर्मा, संजय वर्मा, संजय शुक्ला, निर्मल सकलेचा सहित कई लोग मौजूद थे। सिंह 8 अप्रेल को बारां-झालावाड़ के कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस सरकार ने जनता से की वादाखिलाफी
झालावाड़. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र श्रीमाली ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने किसानों, बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी की व केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में उचित ढंग से लागू नहीं किया। मंगलवार को प्रेसवार्ता में श्रीमाली ने कहा कि केंद्र सरकार ने सवर्ण जाति आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन इसमें राज्य सरकार ने लोगों से जाति प्रमाण पत्र मांग लिया व प्रमाणपत्र जारी नहीं किए, इसलिए इस आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
महिला सेन समाज की बैठक संपन्न
झालावाड़. राष्ट्रीय सेन महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष अनुराधा सेन की अध्यक्षता में हुई। अनुराधा सेन ने बताया कि समाज की एकता अखण्डता के लिए समाज का संगठित रहना चाहिए एवं बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया।बैठक में कविता सेन ने बताया कि हमारे समाज की कई महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिससे हमारा समाज नई उचाईयों की ओर अग्रसर हो रहा है। बैठक में विष्णु कुमारी सेन, मधु वर्मा, सविता सेन, कमलेश सेन, सुनिता धारवाल, तृप्ती सेन, राजेश सेन, चन्द्रकला सेन आदि मौजूद थी। संचालन कमलेश सेन ने किया।
इंटक कार्यकारिणी की घोषणा
झालावाड़. विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों की मजदूर कांग्रेस इंटक कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष मोहम्मद जिबरान, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, आरिफ खान, ओमप्रकाश कश्यप, असलम खान, शिवलाल,इमरान खान, विजय वर्मा, आशिक अब्बासी, सचिव मेहरूप खान, सह सचिव बलराम, शाकिर, जावेद को बनाया गया। यह जानकारी यहां जारी विज्ञप्ति में मो.शफीक खाने ने दी।
घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया
झालावाड़. जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया। जिला अध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि घोषणा पत्र के वादे प्रतिबद्धता के साथ पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो