scriptइंसानियत शर्मसार: नाबलिका का किडनेप कर दो दिन तक किया गैंगरेप, पुलिस को देख आरोपी छिपा गेहूं की फसल में | Minor Girl Gangrape Case Jhalawar : 13 Year Old Girl Gangrape | Patrika News

इंसानियत शर्मसार: नाबलिका का किडनेप कर दो दिन तक किया गैंगरेप, पुलिस को देख आरोपी छिपा गेहूं की फसल में

locationझालावाड़Published: Feb 27, 2020 06:20:06 pm

Submitted by:

abdul bari

( Gangrape In Rajasthan ) 13 साल की बालिका को अगवा कर दो दिन तक गैंगरेप ( Minor Girl Gangrape Case ) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ( Jhalawar Police ) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिड़ावा/झालावाड़
पिड़ावा थाना क्षेत्र में गुरूवार को 13 साल की बालिका को अगवा कर दो दिन तक गैंगरेप ( Minor Girl Gangrape Case ) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ( Jhalawar Police ) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला ( Gangrape In Rajasthan )

पुलिस उपाधीक्षक धन्नाराम चौधरी ने बताया कि 24 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव में (13) वर्षीय बालिका के अगवा करने का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बालिका को मध्यप्रदेश के बड़ौद थाना क्षेत्र के नाना देहरिया गांव से दस्तयाब किया। बालिका ने बंधक बनाकर बार बार बलात्कार करने का आरोप लगाया गया। पीड़िता बालिका ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसके गांव का सौदान सिंह उसे 23 फ़रवरी को शाम लगभग 7 बजे अगवा कर ले गया था। सौदान सिंह बालिका को मध्यप्रदेश के बड़ौद थाना क्षेत्र के नाना देहरिया में खेत में बनी टापरी में लेकर गया। जहां उसने बालिका के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह वहीं टापरी में मनोहर सिंह के पास छोड़ कर आ गया। मनोहर सिंह ने भी दो दिन तक उसे बंधक बनाकर कई बार बलात्कार किया।
टीम ने बालिका की तलाश शुरू की ( Jhalawar Crime News )


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के विरुद्ध पोस्को एक्ट, गैंगरेप, दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक धन्नाराम चौधरी ने सीआई महेश सिंह के निर्देशन में हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की।
पुलिस को देखकर गेहूं की फसल में छिपा

मुखबिर व अन्य तकनीकी सहायता से पुलिस बालिका को दस्तयाब करने देहरिया टापरी पहुची। जहां एक आरोपी पुलिस को देखकर गेहूं की फसल में छिप गया। जिस पर पुलिस ने बालिका को दस्याब कर एक आरोपी मनोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी सौदान सिंह को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो