8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियासी घमासान के बीच विधायक के पति को जेल भेजा

विधायक को भी पिछले दिनों थाने में तलब किया था, बाद में विधायक ने थाने में अपने बयान दर्ज करवाए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 27 Jun 2022, 5:45 PM IST

सियासी घमासान के बीच विधायक के पति को जेल भेजा

सियासी घमासान के बीच विधायक के पति को जेल भेजा

कोटा। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के पति को कोटा के महावीर नगर थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों से मारपीट के पुराने में मामले में सोमवार को जेल भेज दिया है। विधायक को भी पिछले दिनों थाने में तलब किया था, बाद में विधायक ने थाने में अपने बयान दर्ज करवाए थे।

कोटा के महावीर नगर थाने में 5 साल पहले भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना के मामले में सोमवार को महावीर नगर थाना पुलिस ने चालान पेश कर दिया। इस मामले में विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित अन्य 9 आरोपियों को पेश होने के लिए न्यायालय ने निर्देशित किया था। इस मामले में विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र पाल वर्मा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वर्ष 2017 में दर्ज हुए मामले में सीआईडी.सीबी ने कुछ दिनों पहले ही में अनुसंधान पूरा किया था और इसके बाद कोटा शहर की महावीर नगर थाना पुलिस को यह पत्रावली भेजी। जिस पर चालान पेश करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस मामले में पहले से आरोपी अंतरिम जमानत पर चल रहे थे, ऐसे में सोमवार को सभी आरोपियों की जमानत अर्जी भी दाखिल की गई थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद विधायक के पति नरेंद्र पाल वर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी चंद्रकांता मेघवाल, अमित दाधीच, मृगेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमावत, अमित शर्मा, सत्यनारायण नागर, बाबूलाल रेनवाल व किशोर सिंह भी आरोपी हैं।
विधायक को भी थमाया था नोटिस
राज्यसभा चुनाव से पहले केशवरायपाटन की भाजपा विधायक चन्द्रकांता मेघवाल पुराने मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले नोटिस देकर थाने में तलब किया है।कोटा के महावीर नगर थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिय़ा की ओर से विधायक मेघवाल को 20 फरवरी 2017 के पुराने मामले में अनुसंधान के लिए उपस्थित होने को कहा है। विधायक राज्यसभा सदस्य के मतदान के लिए गिरफ्तारी के डर से पूर्व सीएम वसुंंधरा राजे की गाड़ी में गई थी। बाद में थाने में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाई थी।