scriptmonsoon breaking news मानसून ऐसा आया कि आषाढ़ में सावन जैसी झड़ी लग गई, खिली उठी प्रकृति | Monsoon came such that there was a storm like Sawan in Ashadh, nature | Patrika News

monsoon breaking news मानसून ऐसा आया कि आषाढ़ में सावन जैसी झड़ी लग गई, खिली उठी प्रकृति

locationझालावाड़Published: Jul 01, 2022 04:12:06 pm

कोटा संभाग समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

monsoon breaking news    मानसून ऐसा आया कि आषाढ़ में सावन जैसी झड़ी लग गई, खिली उठी प्रकृति

monsoon breaking news मानसून ऐसा आया कि आषाढ़ में सावन जैसी झड़ी लग गई, खिली उठी प्रकृति

जयपुर,झालावाड़। राजस्थान में मानसून ने गुरुवार को धमाकेदार एन्ट्री की,इसके बाद शुक्रवार को भी दिनभर झड़ी लगी रही। कोटा संभाग में जमकर बादल बरस रहे हैं। राजस्थान के कई इलाकों में तो मानसून ऐसा आया कि आषाढ़ में सावन जैसी झड़ी लग गई है। दो दिन की बारिश में प्रकृति खिल उठी है। झालावाड़ में चौबीस घण्टे में नदियां उफान पर आ गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद झड़ी लग गई। कोटा, बूंदी और बारां में भी बारिश हो रही है। सीकर में रेलवे ट्रैक तक पानी आ गया है। इधर हनुमानगढ़, चुरू में रात में जोरदार बारिश हुई। उधर झालावाड़ जिले में दोपहर बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। उधर मौसम विभाग के अनुसार कोटा, बूंदी , भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, करौली समेत अन्य जिलों में शुक्रवार रात तक भारी बारिश हो सकती है।
प्रशासन ने गांवों में अलर्ट जारी कर दिया
झालावाड़. झालावाड़ जिले में गुरुवार को मानसून के आगाम पर आषाढ़ में सावन जैसी झड़ी लग गई। झालावाड़ शहर में दोपहर दो बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो, रात तक जारी रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश। बारिश से नालों में उफान आ गया। उधर मनोहरथाना क्षेत्र में भारी बारिश होने से परवन नदी उफान पर आ गई है। प्रशासन ने गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जिले में बारिश की शुरुआत खानपुर और भीम सागर क्षेत्र से हुई। भीम सागर क्षेत्र में सुबह से रूक-रूक बारिश का दौर चल रहा था। दोपहर में खानपुर में मूसलाधार बारिश हुई। झालावाड़, झालरापाटन समेत जिलेभर में बारिश हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा।

जिले में 24 घंटे में 22.85 एमएम बारिश-
जिले में पिछले 24 घंटे में औसत बातिरश 22.85 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसमें झालावाड़ में 13, रायपुर में 11, अकलेरा में 7, असनावर में 7, झालरापाटन में 14, मनोहरथाना में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं आगे भी जोरदार बारिश की चेतावनी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो