scriptअब दूर से चमकेंगे सड़क पर खड़े खराब वाहन | Now, standing on the road away from the glow poor vehicle | Patrika News

अब दूर से चमकेंगे सड़क पर खड़े खराब वाहन

locationझालावाड़Published: Apr 16, 2016 11:57:00 pm

जिले में दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिले की पुलिस ने एक अभिनव शुरुआत करने जा रही है। इस

jhalawar

jhalawar

झालावाड़।जिले में दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिले की पुलिस ने एक अभिनव शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत पुलिस सड़क पर खराब होने वाले भारी वाहनों के दोनों ओर स्टैंडिंग रिफलेक्टर उपलब्ध कराएगी। इससे दोनों ओर दूर से ही खराब वाहन की जानकारी वाहन चालकों को मिल जाएगी। जिससे खराब खड़े वाहनों में अन्य वाहन के टकराने से होने वाले हादसों में कमी आएगी।

रिफलेक्टर रोकेगा दुर्घटनाएं

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क पर खराब होने के बाद पड़े रहने वाले भारी वाहनों से कई सड़क हादसे होते है। इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए जिले की पुलिस ने एक अभिनव प्रयास शुरू किया है। इसके तहत पुलिस ने स्टैंडिंग रिफ्लेक्टर बनवाना शुरू कर दिया है। सड़क पर खराब होने वाले वाहनों को सड़कों पर गश्त करने वाले पुलिस के वाहन यह स्टैंडिंग रिफ्लेक्टर वाहन चालक को निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे।


जो सड़क पर खराब हुए वाहन के दोनों ओर 15 से 25 मीटर दूर रखा जाएगा। इससे दोनों ओर से आने वाले वाहनचालकों को वाहन पर रिफ्लेक्टर नहीं होने पर भी इसकी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके भी वाहन खराब होने पर यह रिफ्लेक्टर मंगवाया जा सकेगा, वहीं सड़कों पर स्थित ढाबों व अन्य दुकानों पर यह रिफ्लेक्टर दिए जाएंगे। जो उनके आसपास खराब होने वाले वाहनों को ये उपलब्ध करवा सकेंगे। साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान भी चल रहा है।

दुर्घटनाओं को रोकना प्राथमिकता

जिले में दुर्घटनाओं को रोकने को पुलिस ने इस वर्षप्राथमिकता में शुमार किया है। ऐसे में इसके लिए सड़कों की स्थिति समेत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चयन कर इन्हें संकेतक लगाने, व्हाइट लाइनिंग करने, दूर तक साफ दिखाई देने के लिए (विजिबिलिटी) बनाने के आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गईहै। सड़क के निर्माण कार्यों पर भी संकेतक लगाए गए है। जिससे वाहनचालकों को इसकी सही जानकारी मिल सकें।

सिंहस्थ में बढ़ेगा यातायात

उन्होंने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ शुरू हो गया है। इसके साथ जिले की सड़कों पर भी यातायात का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में जिला पुलिस व यातायात पुलिस की ओर से जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख मार्गों पर यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो