झालावाड़

राजस्थान : यहां अचानक काली घटाओं के साथ पलटा मौसम, रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश

Rain in Rajasthan Today : राजस्थान में मानसून ( Monsoon 2019 ) अभी भी मेहरबान है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भी मौसम मेहरबान रहा। कई जिलों में बारिश ( Rain in Rajasthan ) भी हुई। राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश का दौर चला।

झालावाड़Sep 19, 2019 / 05:36 pm

rohit sharma

झालावाड़/बारां। राजस्थान में मानसून ( Monsoon 2019 ) अभी भी मेहरबान है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भी मौसम मेहरबान रहा। कई जिलों में बारिश ( Rain in Rajasthan ) भी हुई। राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश का दौर चला। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत में मानसून राजस्थान से विदा ले लेगा। ऐसे में जाते-जाते भी मानसून कई जिलों को तर कर सकता है।

प्रदेश के झालावाड़ जिले की बात करें तो यहां पनवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में बारिश ( Rain in Jhalawar ) हुई। सुबह से ही क्षेत्र में तेज धूप निकली रही। वहीं, करीब दो बजे बाद अचानक मौसम पलट गया और आसमान में काली घटा छा गई। कुछ ही देर में मेघ गर्जना के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।
बारिश इतनी तेज थी की कुछ ही देर में सडकों पर पानी बह निकला। बता दें कि क्षेत्र के लोग सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान थे वहीं दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की।
बारां में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर

वहीं, दोपहर बाद बारां जिले में भी मौसम में बदलाव देखा गया। बारां के शाहाबाद कस्बे में शुरू हुई तेज बारिश करीब 30 मिनट तक से जारी रही। झमाझम बारिश के दौर से सड़कों पर बरसाती पानी जमा हो गया। इससे आमजन को बहुत परेशानी हुई। क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक उमस के साथ हल्के बादल छाए रहे। करीब 3 बजे बाद बरसात शुरू हो गई। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

Home / Jhalawar / राजस्थान : यहां अचानक काली घटाओं के साथ पलटा मौसम, रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.