scriptराजस्थान LIVE UPDATES: झालावाड में भाजपा के दुष्यन्त सिंह 220113 से आगे चल रहे है भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है | Rajasthan LIVE UPDATES: BJP's Dushyant Singh is running ahead of | Patrika News

राजस्थान LIVE UPDATES: झालावाड में भाजपा के दुष्यन्त सिंह 220113 से आगे चल रहे है भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है

locationझालावाड़Published: May 23, 2019 12:11:08 pm

Submitted by:

arun tripathi

बारां-झालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दुष्यंत सिंह कांग्रेस के प्रमोद शर्मा से 2 लाख 20 हजार 113 वोटों से आगे चल रहें

.

file pic

झालावाड़ / बारां. अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने के लिए आमजन व कार्यकर्ताओं का लम्बा इंतजार तो खत्म हो गया। लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना भी शुरू हो गई है लेकिन आमजन व कार्यकर्ताओं पर गर्मी भारी पड़ रही है। बारां-झालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दुष्यंत सिंह कांग्रेस के प्रमोद शर्मा से 2 लाख 20 हजार 113 वोटों से आगे चल रहें । गर्मी के कारण आमजन व कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर नहीं दिखे। मतगणना स्थल व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
लोकसभा चुनाव को लेकर पॉलोटेक्निक कॉलेज में मतगणना सुबह 8 बजे से चल रही है। कार्यकर्ताओं व आमजन की भीड़ को देखते हुए मतगणना स्थल से काफी दूरी पर जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता सुबह से बैठा हुआ है लेकिन यहां पर तेज गर्मी व चिलचिलाती धूप के कारण आमजन व कार्यकर्ता नहीं दिखाई दिए। साथ ही चौराहों व सड़कों पर मतगणना को लेकर कोई माहौल दिखाई नहीं दिया। शहर की सभी सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
कार्यालय परिसर में दिखे कार्यकर्ता
भाजपा कार्यालय सुबह से ही कार्यालय पर जने रहे। कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां व छाया के लिए टेन्ट लगाया गया है। साथ ही लगातार मतगणना परिणाम देखने के लिए एलईडी लगाई गई है। कार्यकर्ता मतगणना शुरू होने के साथ ही कार्यालय पर जमे रहे। यहां उनके लिए पानी व चाय की व्यवस्था की गई है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बीच-बीच में कई बार नारेबाजी भी की।
कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
उधर कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पर कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तो की गई लेकिन कोई भी कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिया।
रहता है उत्साह
विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव या फिर पंचायतों के चुनाव कार्यकर्ताओं व आमजन में परिणाम को लेकर उत्साह रहता है। आमजन व कार्यकर्ता सुबह से ही मतगणना स्थल पर जमे रहते हैं। पल-पल के रुझान पर नजर रहती है।
25 राउंड में पूरी गणना
मतगणना की प्रति राउंडवार घोषणा माइक पर की जाएगी। घोषणा प्रत्येक विधान सभा की जाएगी। एक चक्र पूरा होने पर पूरे लोकसभावार भी की जाएगी। पूरा परिणाम करीब 2 बजे तक आ जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो