झालावाड़

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से सशक्त होंगी बालिकाएं

महिला शक्ति प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

झालावाड़Jan 02, 2020 / 03:39 pm

arun tripathi

महिला शक्ति प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

झालावाड़. बालिकाओं के आत्मबल को बढ़ाने तथा मनचलों से अपनी रक्षा स्वयं कर सके। इसको लेकर पुलिस लाइन में महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र की शुरुआत की हुई।
महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाकर महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की ओर से जनवरी 2020 से महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया है।
-बढ़ेगा मनोबल
जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र पर महिलाओं व बालिकाओं के आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही कानून और अपने अधिकारी के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि उनका मनोबल बढ़े। योजना का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को दैनिक जीवन में अत्याचार, छेड़छाड़, घरेलू, हिंसा, यौन उत्पीडऩ, एसिड हमले आदि परिस्थितियों का सामना करने और स्वयं की सुरक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाना है।
-इतनी बालिकाएं ले रही प्रशिक्षण
पुलिस लाइन में 50 बालिकाओं को इनडोर व आउटडोर का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षित पुलिस महिला मास्टर टे्रनर्स दे रही हैं। 13 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को ये कोर्स करने के बाद प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बालिकाओं को महिला पुलिस ट्रेनर कांस्टेबल रेखा, रचना, शारदा, पूजा प्रशिक्षण दे रही है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने बुधवार शाम को किया। इस मौके पर एएसपी राजेश यादव, वृत्ताधिकारी अर्जुन सिंह शेखावत, पुलिस उपअधीक्षक व योजना प्रभारी गोपाललाल मीणा, पुलिस लाइन प्रभारी चन्द्र ज्योति आदि मौजूद रहें।
झौपड़ी में आग लगने से सामग्री और रुपए जले
उन्हेल. थाना क्षेत्र के सरवर गांव में सुबह अचानक झौपड़ी में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस के अनुसार महिला गंगाबाई पत्नी कालू मेघवाल स्कूल के समीप झुग्गी झोपड़ी में रहती है। सुबह महिला ने चूल्हा जलाकर पानी का तबेला रखा तथा किसी कार्य से वह बाहर निकल गई, इसी दौरान अचानक झौपड़ी में आग लग गई। इससे खाने-पीने की सामग्री व नगदी, अनाज सहित अन्य कई सामग्री जल गई। झौपड़ी में आग लगने से महिला बेहोश हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
त्रिलोक सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबल घोषित
झालावाड़. महानिदेशक द्वारा लागू की बीट प्रणाली में नवम्बर के लिए जिले के सर्वश्रेष्ट कांस्टेबल में गंगधार थाने के कांस्टेबल त्रिलोकचन्द का चयन किया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि कांस्टेबल की फोटो कार्यायल के नोटिस बोर्ड, रिजर्व पुलिस लाइन व थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। कांस्टेबल ने नियमानुसार बीट भ्रमण कर बीट-बुक में वांछित प्रविष्ठियां कर रिकॉर्ड संधारित कर, आसूचना संकलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रेष्ठ कांस्टेबल का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा।
बलात्कार का केस दर्ज
अकलेरा. पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक जने के खिलाफ युवती से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसके बाद देश शाम को आरोपी दुर्गेश (26) के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.