scriptखेतों में तैरने लगी कटी फसलें | Swim crop crops | Patrika News

खेतों में तैरने लगी कटी फसलें

locationझालावाड़Published: Sep 22, 2018 06:07:24 pm

Submitted by:

jitendra jakiy

–रातभर बरसात से खेत हुए तालाब में तब्दील

Swim crop crops

खेतों में तैरने लगी कटी फसलें

खेतों में तैरने लगी कटी फसलें
–रातभर बरसात से खेत हुए तालाब में तब्दील
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले के दस दिन बाद शुक्रवार शाम से बारिश का दौर शुरु हुआ जो शनिवार शाम तक भी जारी रहा। इस दौरान कस्बों और गांवों में लगातार बरसात से खेतों में पानी भर गया है। खलिहान में कटकर पड़ी फसलें भीगकर नष्ट होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिड़ावा क्षेत्र में नष्ट हुई फसल को देख किसान कन्हैयालाल की पत्नी संपतबाई बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सोजपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे 11 केवी का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से गाय की मौके पर मौत हो गई। उधर कालीसिंध बांध का एक गेट करीब डेढ़ मीटर तक खोलकर 5 हजार 400 क्यूसेक पानी की निकासी प्रति सेकंड की रफ्तार से की। भीमसागर बांध में शाम 5 बजे तक 10 घण्टे में एक करोड़ 50 लाख क्यूबीक फीट पानी की निकासी की। वहीं रायपुर क्षेत्र के चंवली बांध का लेवल बढ़कर 353.8 0 मीटर हो गया है।
-जिले में जारी रहा बारिश का दौर
झालावाड़. जिले में करीब दस दिन बाद बारिश ने दस्तक दी। इस दौरान शहर में शनिवार अल सुबह से ही बारिश का मौसम बन गया था। हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई थी। करीब आठ बजे से करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बीच बीच में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
-औसत के बराबर पहुंची बारिश
झालावाड़. बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार पिछले दस वर्षो से जिले में बारिश का औसत 951.9 मिली मीटर माना जाता है। वर्तमान मेंं इस वर्ष 940.13 मिली मीटर वर्षा जिले में हो चुकी है।
-जिले में यह रही बारिश की स्थिति
बाढ़ नियंत्रण केंद्र के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक 24 घंटे में जिले में सबसे ज्यादा बकानी क्षेत्र में 91 मिली मीटर व सबसे कम खानपुर क्षेत्र में 22 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में झालावाड़ में 37, झालरापाटन में 31, असनावर में 50, पिड़ावा में 55, पचपहाड़ में 44, गंगधार में 30, डग में 85, अकलेरा में 27, मनोहरथाना में 37 व सुनेल में 48 मिली मीटर वर्षा मापी गई।
दस दिन के बाद आई बारिश से फिर लबालब हुए जलाशय
झालावाड़. जिले में करीब दस दिन बाद फिर से बारिश का दौर शुरु होने से खाली होने लगे जलाशय फिर से लबालब हो गए। शहर में खंडिय़ा तालाब की पाल पर पहले पानी की चादर चल रही थी लेकिन बारिश नही आने से कुछ दिनों से चादर चलना बंद हो गई थी, शुक्रवार शाम से शुरु हुई बारिश से शनिवार को तालाब की पाल पर फिर से पानी की चादर चलना शुरु हो गई। इससे शहरवासियों को फिर से नहाने व घुमने का आनंद उठाने का मौका मिल गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो