scriptआज कान्हा की भक्ति में रमेंगे श्रद्धालु | Today, the devotees of Ramayana in the worship of Kanha | Patrika News

आज कान्हा की भक्ति में रमेंगे श्रद्धालु

locationझालावाड़Published: Sep 03, 2018 04:20:27 pm

Submitted by:

jagdish paraliya

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व तैयारियों पर झांकियां

PATRIKA

मुख्य अतिथि का इंतजार करते रहे खिलाड़ी

झाालावाड़. जिलेभर में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व तैयारियों पर झांकियां बनाई तो मंदिरों में सजावट की गई। जिलेभर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मध्यरात्री को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। वहीं रविवार को शहर में सत्यनारायण भगवान मंदिर, डिप्टी जी के मंदिर, नृसिंह भगवान मंदिर, मंगलपुरा स्थित दाऊजी के मंदिर पर सजावट की गई। वहीं भगवान सत्यनारायण मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरण व्यवस्था सहित लोगों के दर्शन के लिए महिला-पुरूषों की कतारे अलग-अलग करने के लिए रस्सियां बांधी।
झालरापाटन. देवस्थान विभाग और द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में द्वारिकाधीश मंदिर पर जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम होंगे।

देवस्थान विभाग प्रबंधक विक्रम सिंह राजावत और प्रवक्ता रविराज पाटीदार ने बताया कि ३ सितंबर सुबह ७ बजे मंगला दर्शन में द्वारिकाधीश का १०१ किलो पंचामृत से अभिषेक होगा। इसके बाद दर्शन रात ८ बजे खुलेंगे। दर्शन प्रत्येक आधे घंटे में टेरे में होंगे। रात ९ बजे से ही राधामाधव सत्संग मंडल के तत्वावधान में भजन कीर्तन व राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता होगी। रात १२ बजे जन्मोत्सव दर्शन होंगे। इस दौरान राधा व श्रीकृष्ण का पात्र बनकर आने वाले बच्चो को देवस्थान विभाग की ओर से उपहार दिए जाएंगे। ४ सितंबर की सुबह ८ बजे भगवान के दर्शन पलना में होंगे व ९ से १२ बजे तक नंदोत्सव पर्व मनाया जाएगा।
वहीं आनंदधाम मंदिर समिति संरक्षक कमलेश सैन ने बताया कि आनंदधाम मंदिर पर जन्माष्टमी पर शाम ६ बजे से झांकी दर्शन, रात ८:३० से भजन संध्या, रात १२ बजे कृष्णजन्मोत्सव व महाआरती ४ सितंबर दोपहर ३ से शाम ६ बजे तक नंदोत्सव, शाम ६ बजे से भगवान बालकृष्ण की आरती व प्रसाद वितरण होगा। वहीं श्रीमन् नारायण मंदिर, सूर्य मंदिर, गोवर्धननाथ, कल्याणराय सहित विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम और झांकियां सजाई जाएंगी। वहीं श्रद्धालु घरों पर भगवान कृष्ण की आराधना व पूजा करेेंगे। शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी।
सुनेल. कस्बे सहित क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। प्राचीन ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर, मुरलीधर मंदिर, धाकड़ समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर आदि मंदिरों में भगवान के जन्मदिन के मनाने के लिए विशेष आयोजन होगा। इसके लिए मंदिरों में रात बारह बजे तक कीर्तन व केक काटकर वैदिक मंत्रोचार से भगवान को स्नान कर जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
प्रवचन होंगे

अकलेरा. जन्माष्टमी पर्व पर राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज के प्रवचन मीना धर्मशाला में होंगे। कायक्रम से जुड़े रमेश मीना ने बताया की सोमवार दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रवचन होंगे। इसके बाद नि:शुल्क रामायाण व गीताजी ग्रंथ वितरण होगा। वहीं मेघवाल समाज नवयुवक मंडल की बैठक श्री बाबा रामदेव मंदिर पर हुई। अध्यक्ष उमेश कुमार मेघवाल ने बताया कि बाबा रामदेव के मंदिर पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर, कोषाध्यक्ष भैरूलाल, सचिव उदय, कमलेश, महामंत्री पुरीलाल, अर्जुन, उपाध्यक्ष नरेंद्र,संगठन मंत्री रवि, मयंक, बबलू ु उपस्थित रहे।
जन्मोत्सव मनाया

झालावाड़. शहर में इनरव्हल क्लब की ओर से जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण-राधा बनो प्रतियोगिता में कई स्कूली छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर मूमल्स स्कूल की युवतियों ने नन्दगावं सरसाने की झांकियां सजाई व सामूहिक नृत्य किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष शकुन्तला जैन, सचिव विभा जैन, कमल झाला, मंजूला विजय, आकांक्षा पाटनी, अंजू सोनी, कविता पंवार, स्वाति विजय, पूजा विजय, रचना, लीला जैन,मूमल हाड़ा, उर्मिला जैन सहित कई अभिभावक मौजूद थे। विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो