scriptराजस्थान में यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव | train will reach here for the first time in Rajasthan, will celebrate | Patrika News

राजस्थान में यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव

locationझालावाड़Published: Aug 10, 2022 03:47:48 pm

ट्रेन के स्वागत को लेकर तैयारियां, स्वत्रंता दिवस की पूर्व संध्या पर रवाना करेंगे ट्रेन

राजस्थान में यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव

राजस्थान में यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव

झालावाड़ असनावर. पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यहां आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंचने पर आाजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह 14 अगस्त को जूनाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में प्रथम बार रेल का आगमन होगा। जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध होगी।
असनावर के समीप मोड़ी की झर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को भाजपा मंडल असनावर की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय जैन ने की गई। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया, प्रधान भावना झाला, भागचंद दांगी रहे। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि पाटीदार ने कहा कि आज संपूर्ण झालावाड़ का नाम वसुंधरा राजे सिंधिया के माध्यम से पूरे भारत देश में जाना जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि सां ट्रेन को जूनाखेड़ा स्टेशन से हरी झंडी दिखाते समय कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीणों को लेकर आए।
ट्रेन का सपना था जो पूरा हो रहा
रानीपुरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के लोग ट्रेन को लेकर एक सपना देखते थे, जो आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयास से आज यह सपना साकार हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंगल एवं तिरंगा यात्रा के जिला सह संयोजक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर पर फहराना है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनारायण पाटीदार, रोशन सिंह गुर्जर, उप जिला प्रमुख बैनाथ मीणा, पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा, पूर्व प्रधान लाली बाई भील, रामस्वरूप पाटीदार बालाजी, मंडल अध्यक्ष बापूलाल भील, कर्मवीर सिंह, जिला मंत्री अनूप गौतम, जसवंत प्रजापत, पूर्व प्रधान रामकन्या बाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवंत गुर्जर, किसान मोर्चा के जानकीलाल पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सुमन, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, मोहनलाल, राधाकिशन, प्रकाश मेहर, हेमराज लोधा, नंदलाल भील, ओबीसी मोर्चा के परमानंद लोधा, शिवनारायण बैरागी, रवि संगत, मनोज गुर्जर, दिलीप नामदेव, कैलाश, बलराम, राधेश्याम, कालूराम, सीताराम, धरमचंद, बालाराम, नंदलाल, अमीन भाई, सुरेश, नंदकिशोर, राधेश्याम, गजानंद, महेंद्र पांचाल, शंकरलाल मीणा आदि भाजपा का
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो