scriptशानो शौकत के साथ निकला संदल, लंगर आज | Shano went out with hilarious sandal, anchor today | Patrika News

शानो शौकत के साथ निकला संदल, लंगर आज

locationबालाघाटPublished: Apr 10, 2018 11:41:11 am

Submitted by:

mahesh doune

हजरत सैयद इमाम जाफर कुन्डेवाले हजरत का उर्स सर्किट हाउस के पीछे शाही दरबार में शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है।

balaghat
बालाघाट. हजरत सैयद इमाम जाफर सादिक रहमतुल्लाह उलैह कुन्डेवाले हजरत का उर्स स्थानीय सर्किट हाउस के पीछे शाही दरबार में शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है। उर्स के अवसर पर ९ अप्रैल को दोपहर में शाही दरबार से डीजे की धुनों के साथ संदल निकाला गया। संदल शाही दरबार से जयस्तंभ चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो का गश्त कर कुण्डे वाले हजरत दरबार पहुंच संपन्न हुआ। जहां अकीदतमंदों द्वारा हजरत को चादरपोशी कर अमन व चैन की दुआं मांगी गई। आयोजन समिति द्वारा रात्रि में शमां महफिल का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में दरबार के खादिम इमरान खान व उस्मान खान ने बताया कि कुण्डे वाले हजरत का तीन दिवसीय उर्स प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास से पूरी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार १० अप्रैल की शाम लंगर का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।
मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी की १२-१३ को हड़ताल
बालाघाट. मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की संपन्न हुई भोपाल में बैठक १२ व १३ अप्रैल को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान ने बताया कि लघुवेतन कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ७ अप्रैल को भोपाल में संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में रैली व आंदोलन किया गया। जिसमें जिले से भी संगठन के पदाधिकारीगण शामिल हुए थे।
संघ के अध्यक्ष प्रधान ने बताया कि अपनी जायज मांगों को लेकर लिपिक वर्ग १२ व १३ अप्रैल को हड़ताल कर रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल होंगे। इस हड़ताल में समस्त कर्मचारियों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील संघ के जिला सचिव जितेन्द्र नेवारे, टेकचंद पंचेश्वर, दादा सोहनसिंह, दुर्गाप्रसाद लिल्हारे, बंशीदास मेश्राम, रविन्द्र रामटेके सहित अन्य ने की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो