scriptपेड़ बनने तक करेंगे देखभाल, लिया संकल्प…. | Will take care till the tree is built, will be taken ... | Patrika News

पेड़ बनने तक करेंगे देखभाल, लिया संकल्प….

locationझालावाड़Published: Jun 05, 2020 11:08:14 pm

Submitted by:

Anil Sharma

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे…

sunel, jhalawar

सुनेल कस्बे में पौधरोपण करते हुए।

झालावाड़. जिलेभर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, नगर परिषद सभापति मनीष शुक्ला व ओमप्रकाश जांगिड़ ने साकेत नगर के गार्डन व आसपास पौधरोपण किया। जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान जुल्फिकार हाशमी, डॉ. शशि भूषण पांडे, नफीस खान, अलका वर्मा आदि मौजूद थे। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मुख्यालय व स्थानीय संघ के तत्वाधान में राउमावि दुर्गपुरा में पौधे लगाए गए। इस मौके पर लोकेन्द्र शर्मा, काउन्सलर चौथमल शर्मा, रविन्द्र सोगरिया, हरिओम लवंवशी आदि मौजूद रहे। सीओस्काउट रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में नौरंगी प्रथम, बलराम द्वितीय व पायल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूख रहे पौधों में पानी दिया। साथ ही 11 पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन की आवश्यकता है, पेड़ से बाढ़ नियंत्रण तथा जलवायु का संतुलन बना रहता है। इस मौके पर प्रवक्ता मो. शफीक खान, जिला कांग्रेस महासचिव रईस पठान, फिरोज खान, खादी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र मेरोठा, महेन्द्र वर्मा, जुनेद खान आदि मौजूद थे। वहीं नेहरू केंद्र झालावाड़ की समन्वयक दीर्घा राजावत, महेंद्र रैगर ने अम्बेडकर कॉलोनी के राम मंदिर में पौधरोपण किया। इस मौके पर राजवीर गुर्जर, कमलेश बैरागी, मोनू गुर्जर, राकेश गुर्जर आदि मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन रोड पर पेंशनर्स वन में पौधे लगाकर सार-संभाल की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अहफाज अली, प्रवक्ता शम्भू सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष ईश्वर सिंह चन्द्रावत, पार्षद कल्लू खान आदि मौजूद रहे। गढ़ पार्क सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने पौधों में जैविक खाद डालकर पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष, सचिव डॉ.जयंत शर्मा, रामभरोस मेरठ, भगवान, विकास आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो