scriptबैडमिंटन प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी, अब कुरुक्षेत्र जाएंगे टूर्नामेंट खेलने | 5 players selected in bundelkhand university badminton team | Patrika News

बैडमिंटन प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी, अब कुरुक्षेत्र जाएंगे टूर्नामेंट खेलने

locationझांसीPublished: Sep 24, 2018 10:48:21 pm

Submitted by:

BK Gupta

बैडमिंटन प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी, अब कुरुक्षेत्र जाएंगे टूर्नामेंट खेलने

5 players selected in bundelkhand university badminton team

बैडमिंटन प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी, अब कुरुक्षेत्र जाएंगे टूर्नामेंट खेलने

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में महिला एवं पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय बैडमिण्टन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम 5 स्थान पर आने वाले छात्र एवं छात्राओं का चयन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिये किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के मुख्य चयनकर्ता एवं पर्यवेक्षक बी.जे.आर. विधि संस्थान, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के डा प्रशांत मिश्रा रहे।
इन्होंने जीते मुकाबले
महिला वर्ग में अंतिम चार के प्रथम मुकाबले में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की माधवी तिवारी ने जे.एन. कालेज उरई की सौम्या अग्रवाल को 21-20 से हराया। दूसरे मुकाबले में बंशीधर कालेज उरई की सिमरन गुप्ता आर्य कन्या महाविद्यालय ने झांसी की अनामिका कुशवाहा को 21-03 से मात दी। वहीं, तीसरा मुकाबला विश्वविद्यालय परिसर की अनुष्का यादव ने 21-03 से अंजली गौतम को हराकर अपने नाम किया। चौथे मुकाबले में यूनिवर्सिटी परिसर की साक्षी तिवारी ने 21-8 से इसी परिसर की रितिका तोमर को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में अनुष्का यादव ने सिमरन गुप्ता को 30-20 को हराया।
पुरुष वर्ग के अंतिम तीन मुकाबलों में बी.यू. परिसर के संगीत ने बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के मयंक सक्सेना को 30-28 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बी.यू. परिसर के सत्यपाल ने गुरूद्दीन महाविद्यालय, ललितपुर के बन्धन मालवीय को 30-18 हराया जबकि तीसरे मुकाबले में एम.जी.आई., कोछाभांवर के योगेन्द्र ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर के सारांश गुप्ता को 30-18 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में योगेन्द्र ने संगीत को 21-8, 22-20 एवं 21-15 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इनका हुआ चयन
क्रीड़ाधिकारी डा सूरज पाल सिंह कसाना ने बताया कि विश्वविद्यालय की चयन समिति द्वारा विश्वविद्यालय की महिला टीम के लिए अनुष्का यादव, सिमरन गुप्ता, साक्षी तिवारी, माधवी तिवारी एवं रितिका तोमर चयन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिये किया गया जबकि पुरुष वर्ग में योगेन्द्र, संगीत, सत्यपाल, मयंक सक्सेना तथा सारांश गुप्ता का चयन विश्वविद्यालय की टीम हेतु किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो