दरिंदे को मिली सजा: सो रही महिला के साथ घिनौनी हरकत, बदनामी के डर से कर लिया सुसाइड
झांसीPublished: Nov 10, 2023 10:33:34 am
झांसी में महिला सुसाइड के मामले को लेकर एक आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई गई है। छत पर सो रही महिला के साथ आरोपी ने गंदी हरकत की थी। बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या कर ली थी।


इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।
यूपी के झांसी में आत्महत्या मामले को दोषी रवि नाई को न्यायालय ने 7 साल की सजा सुनाई है। उसने 3 साल पहले एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला था। इसके बाद महिला ने बदनामी के डर से सुसाइड कर लिया था। आरोपी को 7 साल की जेल के अलावा 32 हजार रुपए जुर्माना भी देना होगा।