scriptसोच सदैव सकारात्मक रखें, ये मिलता है इसका फल | aryika purnmati mata pravachan in jain temple karguan jhansi | Patrika News

सोच सदैव सकारात्मक रखें, ये मिलता है इसका फल

locationझांसीPublished: Oct 14, 2018 07:06:52 am

Submitted by:

BK Gupta

सोच सदैव सकारात्मक रखें, ये मिलता है इसका फल

aryika purnmati mata pravachan in jain temple karguan jhansi

सोच सदैव सकारात्मक रखें, ये मिलता है इसका फल

झांसी। जैन आर्यिका पूर्णमति माता ने कहा कि अनुकूल माहौल हो, सदगुरू का पावन सानिध्य हो, यह सब कुछ मिलने पर भी यदि सम्यक भावना न हो तो कुछ भी हासिल नहीं होता है। मनुष्य विषय भोगों में सदैव लिप्त रहता है और धर्म के काम के लिये कई बार बहाने करता है, यह ठीक नहीं है। मनुष्य को स्वाधीन जीवन जीना चाहिये। सोच सदैव सकारात्मक रखें। सकारात्मक सोच का फल अवश्य ही मिलता है। किसी ने यदि अच्छी भावना से कोई कार्य किया है तो अवश्य ही निर्विघ्न सम्पन्न होता है। वह यहां करगुवां जैन तीर्थ में चातुर्मास के दौरान आयोजित धर्मसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अनादिकाल से भटक रही आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिये अथवा परमात्मा में परिवर्तित करने के लिये असीमित पुरुषार्थ करना पड़ता है।
अस्थाई बेदी पर स्थापित कराई प्रतिमा
इससे पहले प्रातःकालीन बेला में भगवान पार्श्वनाथ का मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। तदुपरान्त घटयात्रा के साथ लगभग सात सौ वर्षों से प्राचीन गुफा में विराजमान सांवलिया पार्श्वनाथ की प्रतिमा को आचार्य विद्यासागर सभागार में बनाई गई अस्थाई बेदी पर विराजमान कराया गया। घटयात्रा में सैकड़ों महिलायें सिर पर कलश धारण कर पीतवस्त्रों में आगे चल रही थीं। सभी धार्मिक विधान एवं पूजन ब्रह्मचारी अशोक भैया एवं आशीष भैया के द्वारा आर्यिका पूर्णमति के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में कराये गये।
ढाई महीने में बनकर तैयार हो जाएगा मंदिर
मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष राजीव सिर्स ने बताया कि मंदिर ढाई महीने के भीतर बनकर तैयार हो जायेगा। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया है, जिसे सकल जैन समाज, पंचायत समिति, एवं वर्षायोग समिति के समस्त पदाधिकारियों ने अपनी सहमति एवं एकजुट होकर कार्य सम्पन्न कराने में अपने सहयोग का हाथ उठाकर वायदा किया।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रारम्भ में शांतिलाल जैन, प्रकाशचंद्र, सुरेशचंद्र जैन उदयपुर, प्रदीप जैन सतना ने आचार्य विद्यासागर के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर धर्मसभा का शुभारम्भ कराया। छोटेलाल पहलवान ललितपुर ने आर्यिका पूर्णमति को श्रीफल एवं शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गौरव अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदीप जैन रायपुर, पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन, सीए सुमित जैन, डा. जिनेन्द्र जैन, अभिनन्दन मोदी, राजेन्द्र बड़जात्या, हुकुमचन्द्र जैन, ऋषभ जैन, अशोक रतनसेल्स, संजय सिेंघई, दिनेश जैन डीके आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवीण कुमार जैन ने किया। बाद में आभार सुभाष सत्यराज ने व्यक्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो