scriptसपा-बसपा गठबंधन बिगाड़ सकता है भाजपा का पूरा खेल, 2014 में ये था एक-एक सीट का हाल | BJP candidate list in problem after SP BSP alliance in Bundelkhand | Patrika News

सपा-बसपा गठबंधन बिगाड़ सकता है भाजपा का पूरा खेल, 2014 में ये था एक-एक सीट का हाल

locationझांसीPublished: Jan 13, 2019 10:10:35 am

यूपी में 25 साल बाद हुए सपा-बसपा गठबंधन ने केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है…

BJP candidate list in problem after SP BSP alliance in Bundelkhand

सपा-बसपा गठबंधन यहां बिगाड़ सकता है भाजपा का पूरा खेल, 2014 में ये था एक-एक सीट का हाल

झांसी. यूपी में 25 साल बाद हुआ सपा-बसपा गठबंधन ने केंद्र व प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। अब भाजपा को इस गठबंधन से निपटने के लिए नए तरीके से रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है। अन्य स्थानों की ही तरह बुंदेलखंड में यह गठबंधन भाजपा की जीत की राह में मश्किलें पैदा कर सकता है। दरअसल, 2014 के लोकसभा में बुंदेलखंड की चारों सीटें जीत कर क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा दो सीटों पर सपा-बसपा प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों से पीछे रही थी। ऐसे में अब भाजपा के सामने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
ये थी 2014 की चुनावी तस्वीर

लोकसभा के 2014 के चुनावी महासमर में मोदी लहर पर सवार होकर बुंदेलखंड की चारों सीटें भाजपा की झोली में आ गई थीं। तब दो सीटों पर सपा-बसपा प्रत्याशियों के वोट भाजपा से ज्यादा थे। इसमें झांसी-ललितपुर सीट पर भाजपा की उमा भारती 5.75 लाख वोट हासिल करके चुनाव जीती थीं। इस सीट पर सपा दूसरे नंबर पर और बसपा तीसरे नंबर पर थी। इन दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों को मिलाकर यहां पर 5.99 लाख वोट मिले थे। उधर, बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट का भी हाल कुछ ऐसा ही था। इस सीट पर भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्र सांसद चुने गए थे। उन्हें 3.42 लाख वोट हासिल हुए थे। इस सीट पर सपा और बसपा के प्रत्याशियों को मिलाकर 4.16 लाख वोट मिले थे।
इन सीटों पर भाजपा थी दोनों दलों के प्रत्याशियों से आगे

हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट पर भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 4.53 लाख वोट हासिल करके सांसद चुने गए थे। इस सीट पर सपा-बसपा के प्रत्याशियों को 3.63 लाख वोट हासिल हुए थे। उधर, जालौन-गरौठा सीट पर भआजपा के भानु प्रताप वर्मा 5.48 लाख वोट हासिल करके सांसद चुने गए थे। इस सीट पर सपा-बसपा प्रत्याशियों को मिलाकर 4.42 लाख वोट हासिल हुए थे। ऐसे में अब देखना है कि इस चुनाव में भाजपा इस सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला किस तरह से करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो