scriptदलित वोटों के लिए भाजपा ने चला ये ट्रंप कार्ड, बसपाई खेमे में मचा हड़कंप | bjp loksabha election preparation | Patrika News

दलित वोटों के लिए भाजपा ने चला ये ट्रंप कार्ड, बसपाई खेमे में मचा हड़कंप

locationझांसीPublished: Aug 11, 2018 11:20:18 pm

Submitted by:

BK Gupta

दलित वोटों के लिए भाजपा ने चला ये ट्रंप कार्ड, बसपाई खेमे में मचा हड़कंप

bjp loksabha election preparation

दलित वोटों के लिए भाजपा ने चला ये ट्रंप कार्ड, बसपाई खेमे में मचा हड़कंप

झांसी। इन दिनों सभी राजनीतिक दल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना-अपना वोट बैंक पक्का करने के हिसाब से राजनीतिक चालें चलने में लगे हैं। ऐसे में ही भारतीय जनता पार्टी ने दलित वोटों पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए पार्टी ने अपने अनुसूचित मोर्चा को सक्रिय कर दिया है। इसके लिए गतिविधियों का केंद्र डा.भीमराव अंबेडकर को बनाया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कचहरी चौराहे पर किए गए आयोजन से लगाया जा सकता है। इस मौके पर कहा गया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से आने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं को दलित समाज तक पहुंचाने का पूरा काम किया जाएगा।
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अनूप करौसिया के नेतृत्व में कचहरी चौराहा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री नंद किशोर भिलवारे व क्षेत्रीय मंत्री राजू बुकसेलर रहे। इस अवसर पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अनूप करौसिया ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को सही तरह से समाज में पहुंचाया जाएगा क्योंकि कुछ वामपंथी विचारधारा वाले लोगों द्वारा बाबा साहब के विजन के भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। यह दलित समाज के लिए बहुत घातक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सदा ही राष्ट्र हित में अपने विचार समाज को दिए। हमेशा राष्ट्रहित का कार्य किया है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति को समृद्धशाली व शिक्षित बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र रजक, संजय आनंद, किशोर वर्मा, रिंकू वर्मा, पंकज खटीक, धरम करौसिया, आरती सिंह, मनीष वर्मा, हेमंत वर्मा, भानु शाक्य, शिवम चौरसिया, भानू परैथा, स्वतंत्र यादव, नरेंद्र श्रीवास, संजय बाल्मीकि, के के शाक्या, राकेश रत्नाकर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल बिरसेनिया ने किया। बाद में अनुराग अहिरवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो