scriptभाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन-2019 का मंत्र, इन चीजों पर रहेगा फोकस | bjp mission-2019: starts program for revision of voter lists | Patrika News

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन-2019 का मंत्र, इन चीजों पर रहेगा फोकस

locationझांसीPublished: Jun 14, 2018 09:35:36 pm

Submitted by:

BK Gupta

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन-2019 का मंत्र, इन चीजों पर रहेगा फोकस

bjp mission-2019: starts program for revision of voter lists

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन-2019 का मंत्र, इन चीजों पर रहेगा फोकस

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2019 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी मतदाता सूचियों से लेकर बूथ स्तर तक तैयारियों पर फोकस किया है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए बाकायदा प्रभारी नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
यहां से हुआ श्रीगणेश

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2018-19 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बबीना विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद नायक ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि हनुमंत सिंह नरवरिया व डा. अनिल राज आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में अपनी ताकत लगाने का आह्वान किया गया। इसमें गया कि पार्टी आलाकमान से चलाए जाने वाले हर कार्यक्रम को सफल बनाने की हर संभव कोशिश करनी है।
ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल जैन बंटी, विस्तारक व जिला कार्य समिति सदस्य अनिरुद्ध शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष ब़ड़ागांव अखिलेश श्रीवास्तव, बबीना कैंट मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन, बबीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगत राजपूत, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष दीपक गोस्वामी, मंडल महामंत्री चिरगांव अखिलेश वाजपेयी, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रमुख बबीना करुणेश वाजपेयी, योगेंद्र शर्मा योगी, निखिल नायक, रामजी गुप्ता, अरविंद राजपूत, दीपक सिंह, सोनू सिकरवार, वनमाली साहू, राकेश साहू, भारती नायक, सतीश राजपूत, कल्लू यादव पालर, माते यादव पालर, सोंटी नायक, पवन पहलगुवां, मृदुल तिवारी, रिषी भौंडेले, जितेंद्र पटेल, मुनि महाराज, पवन छिरौना, विवेक तिवारी व आकाश खटीक खैलार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो