झांसी के लिए बड़ी सौगात है JBDA, नोएडा जैसी इंडस्ट्री होगी खड़ी : राजीव सिंह पारीछा
झांसीPublished: May 26, 2023 05:21:13 pm
Jhansi News : बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर कर विकास की गति देने के लिए यूपी सरकार ने मार्च में बड़ा ऐलान किया था। यहां नोएडा की तर्ज पर इंडस्ट्री लगाने का फैसला लिया गया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत झांसी की बबीना विधान सभा से होगी।


झांसी में औधोगिक विकास पर बोलते बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा।
Jhansi News : आने वाले समय में बुंदेलखंड पिछड़ेपन और बदहाली के लिए नहीं बल्कि विकसित क्षेत्र के लिए पहचाना जाएगा। यहां के लोगों को पलायन करके मेट्रो सिटी में जॉब तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि बाहर के लोग भी झांसी में आकर नौकरियां पा सकेंगे। झांसी भी नोएडा की तरह डेवलप हो जाएगा। यहां देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियां खुल जाएंगी। यूपी सरकार ने जब से बुंदेलखंड के विकास को लेकर बड़ी घोषणा की है। तब से यहां के लोग काफी उत्साहित है। इन्हीं सब बातों के सवाल लेकर पत्रिका उत्तर प्रदेश की टीम ने बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से खास बातचीत की है।