scriptकांवड़ यात्राः विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई टीम की तैयारी | bjp preparation for 2022 vidhan sabha elections | Patrika News

कांवड़ यात्राः विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई टीम की तैयारी

locationझांसीPublished: Aug 07, 2019 01:26:32 pm

Submitted by:

BK Gupta

इसे विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की नई टीम जुटी हुई है।

bjp preparation for 2022 vidhan sabha elections

कांवड़ यात्राः विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई टीम की तैयारी

झांसी। योगी राज में यहां भी कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन भाजपाइयों की ओर से किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के शामिल का प्रचार भी है। इस आयोजन में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराकर भव्यता को प्रदर्शित करने की योजना है। ऐसे में राजनीति के जानकार इस पूरे आयोजन को कुछ अलग ही तरह से देख रहे हैं। इसे विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की नई टीम जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है अगले चुनाव में टिकट की चाहत रखने वाले नेता इस तरह के आयोजनों के जरिए अभी से अपना दावा मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं।
यूपी की झांसी और एमपी की निवाड़ी पर नजर

भाजपा की नई टीम में शामिल भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि का नाम संयोजक के रूप में है। यूं तो पहले भी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार के साथ मिलकर पहले भी यह कांवड़ यात्रा निकाली जाती रही, लेकिन इस बार इसे इतना भव्य पहली बार बनाया गया है। इसमें यूपी और एमपी के बुंदेलखंड भर के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इसमें सबसे खास बात यह है कि भाजपा की नई टीम की झांसी विधानसभा सीट और एमपी की निवाड़ी विधानसभा सीट पर है। इसमें संजीव श्रृंगीऋषि को झांसी सीट और हेमंत परिहार को निवाड़ी सीट से दावेदार माना जा रहा है। गौरतलब है कि संजीव श्रृंगीऋषि का नाम नगर निगम के मेयर पद के दावेदारों की दौड़ में भी शामिल था। येन वक्त पर जातीय समीकरणों हिसाब से वह टिकट वैश्य बिरादरी के खाते में चला गया था। अब इस बार 2022 के चुनाव में उनकी दावेदारी विधानसभा के लिए मानी जा रही है। इसलिए इस आयोजन को उसी श्रृंखला की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो