scriptभाजपा ने बदली इलेक्शन स्ट्रेटजी, अब इस तरह के माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर | bjp work on micro management in 2019 loksabha election | Patrika News

भाजपा ने बदली इलेक्शन स्ट्रेटजी, अब इस तरह के माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर

locationझांसीPublished: Aug 31, 2018 05:43:50 am

Submitted by:

BK Gupta

भाजपा ने बदली इलेक्शन स्ट्रेटजी, अब इस तरह के माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर

bjp work on micro management plan in 2019 loksabha election

भाजपा ने बदली इलेक्शन स्ट्रेटजी, अब इस तरह के माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती विपक्षी दलों के महागठबंधऩ की है। भारतीय जनता पार्टी ने इसी तरह की चुनौतियों के मद्देनजर इलेक्शन स्ट्रेटजी में बदलाव किया है। अब पार्टी ने माइक्रो मैनेजमेंट का प्लान तैयार किया है। इस प्लान को अब पार्टी बैठकों में शेयर करना शुरू कर दिया गया है। यहां जिले के मोंठ कसबे में आयोजित पार्टी की बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से लेकर मतदान के दिन घर से मतदाताओं को निकालकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के विषय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
छोटे-छोटे गांवों पर भी ध्यान
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट पर लड़ने जा रही है। इसमेँ छोटे गांवों पर भी ध्यान दिया जाएगा। हर बूथ पर प्रभारी का दायित्व होगा कि वह जनता को प्रदेश व केंद्र सरकारी योजनाओं के बारे में बताए। इसके साथ ही इनका लाभ जनता तक पहुंचाने में सहयोग करे। उन्होंने सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी व सेक्टर प्रवासी को प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष व नए सिरे से टीम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 55 से साठ प्रतिशत तक मतदाताओं को मतदान करने के लिए निकालने की जिम्मेदारी बूथ प्रभारी की होगी। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवाओं को आगे आने की जरूरत है। युवा ही देश व प्रदेश को नई दिशा प्रदान कर सकते है।
ये लोग रहे उपस्थित
यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की सही बात जरूर सुननी पड़ेगी। बैठक में अशोक केशवानी, राजेंद्र नायक, गजराज यादव, कपिल मुदगिल, ध्रुव परमार, अशोक वर्मा, विपिन पाठक, रिंकू उपाध्याय, राजबहादुर चौहान, अशोक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो