scriptरात में लड़का लड़की वीडियो कॉल पर…अगले दिन सुबह बहनों ने कमरे में झांक कर देखा तो बंद कर ली आंख, लोगों ने रिकॉर्ड वीडियो देखा तो… | boy death to give demo of hanging on video call in jhansi | Patrika News

रात में लड़का लड़की वीडियो कॉल पर…अगले दिन सुबह बहनों ने कमरे में झांक कर देखा तो बंद कर ली आंख, लोगों ने रिकॉर्ड वीडियो देखा तो…

locationझांसीPublished: May 15, 2019 10:38:32 am

– जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
– एक य़ुवक रात के समय अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर ऐसा काम कर रहा था जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी।

 रात में लड़का लड़की वीडियो कॉल पर...अगले दिन सुबह बहनों ने कमरे में झांक कर देखा तो बंद कर ली आंख, लोगों ने रिकॉर्ड वीडियो देखा तो... lucknow

रात में लड़का लड़की वीडियो कॉल पर…अगले दिन सुबह बहनों ने कमरे में झांक कर देखा तो बंद कर ली आंख, लोगों ने रिकॉर्ड वीडियो देखा तो…

झांसी. जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। एक य़ुवक रात के समय अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर ऐसा काम कर रहा था जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद न उस युवक को थी न ही उसकी प्रेमिका को। जब अगले दिन उसके घर वालों और उसकी बहनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गये।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गुरुनानक कॉलोनी निवासी हितेश (21) पुत्र हरदास कुशवाहा रविवार की रात में घर पर था, जबकि राजघाट कॉलोनी में नौकरी करने वाला मृतक का पिता हरदास उर्फ सट्टू कुशवाहा रात में चुनाव ड्यूटी में गया था। रविवार को रात आठ बजे तक हितेश अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर गेम खेलता रहा। इसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका का वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल के जरिए फांसी लगाने का डेमो दिखाने लगा। इसके लिए उसने पंखे के नीचे प्लास्टिक की टंकी को रखा फिर उस पर चढ़कर दुपट्टा पंखे से बांध लिया, फिर फंदा अपने गले में डाल लिया। मृतक एक हाथ से फांसी लगे दुपट्टे को पकड़े था जबकि दूसरे हाथ से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके पैरों के नीचे से टंकी खिसक गई और वह फांसी पर लटक गया। कुछ देर बाद दुपट्टा कमजोर होने के कारण टूट गया और हितेश फर्श पर गिर पड़ा जिससे उसके नाक व मुंह में चोट आ गई और खून बहने लगा। अगले दिन सुबह आठ बजे तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी बहनों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद खिड़की से झांककर अंदर देखा तो फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने खिड़की के सरिया तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मृतक के शव के पास मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल को चेक करने पर उसमें दो वीडियो मिले। मामले की जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है।

रात एक बजे तक चल रहा था फोन

मृतक हितेश वाहन धुलाई का काम करता था। वह रात एक बजकर सैंतालिस मिनट तक फेसबुक और वाट्सऐप पर सक्रिय था। मोबाइल में मिले हैं। मृतक वीडियो कॉल के जरिए राजघाट में रहने वाली किसी लड़की से वाट्सअप पर लाइव था और उसे फांसी लगाने का डेमो दिखा रहा था। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी सतीश मान ने बताया कि हितेश की मौत फांसी लगने से हुई है। मृतक पूर्व पार्षद मानसिंह कुशवाहा का भतीजा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो